Ro no D15139/23

आयुष्मान कार्ड बनने से इलाज को लेकर निश्चिंत हुए संजय कुमार सिंह

सुशासन तिहार का असरः आवेदनों पर कार्रवाई शुरू
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 21 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। प्रथम चरण में लोगों की मांग और शिकायतें मंगाई गई और द्वितीय चरण में उन आवेदनों के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी आमजनों के आवेदनों का निराकरण कर रहे हैं।

आकाशवाणी चौक निवासी श्री संजय कुमार सिंह सिक्युरिटी गार्ड का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है। उनके घर में उनकी पत्नी और एक पुत्र है। उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की वजह से परिवार के इलाज में होने वाले खर्च को लेकर श्री सिंह चितिंत रहते थे, उन्होंने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन दिया था लेकिन उनका कार्ड नहीं बन पाया था। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन पेश किया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनके आयुष्मान कार्ड के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कार्यालय बुलाया और सभी मूल दस्तावेजों की जांच उपरांत उनका आयुष्मान कार्ड बनाया गया। श्री सिंह के हाथ में आयुष्मान कार्ड आते ही उनका चेहरा खिल गया और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को सुशासन तिहार के संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने परिवार के इलाज के निश्चिंत हूं।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन

    रायपुर, 31 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला परंपरा के संवाहक और ‘नाचा’ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत