Ro no D15139/23

संजू सैमसन पर चलेगी तलवार, एश‍िया कप में प्लेइंग इलेवन से होंगे बाहर… ग‍िल का ओपनर बनना तय

खेल डेस्क । साल 2020 में गौतम गंभीर ने एक पोस्ट किया था और लिखा था कि संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. वहीं उनको बेस्ट यंग बैटर भी कहा था. गंभीर ने पोस्ट में यह भी लिखा था कि क्या कोई ड‍िबेट के ल‍िए तैयार है?
2025 में अब एश‍िया कप के ल‍िए भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो संजू सैमसन के प्लेइंग 11 होने पर सवाल हैं. हालांकि 30 साल के संजू सैमसन टीम में जरूर चुने गए हैं. इससे पहले हुए टी20 मैचों में भारत की ओर से ओपन‍िंग कर रहे थे.
अजीत अगरकर ने मंगलवार (19 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि संजू सैमसन की T20 टीम में जगह सिर्फ इसलिए थी क्योंकि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल मौजूद नहीं थे. ऐसे में एक इशारा यह भी कि शुभमन गिल अभ‍िषेक शर्मा संग ओपन करते दिख सकते हैं या वो ऊपरी क्रम में खेल सकते हैं. शुभमन गिल अब टीम इंड‍िया के एश‍िया कप में उपकप्तान होंगे, जो अक्षर पटेल की जगह लेंगे.
दरअसल, संजू का हाल‍िया टी20 फॉर्म थोड़ा गड़बड़ रहा है. उन्होंने प‍िछली 5 टी20 पार‍ियों में 51 रन बनाए थे. लेकिन उससे पहले खेली गई 5 पार‍ियों में उन्होंने 3 शतक भी जड़े थे. यानी एक बात साफ है कि संजू जब चलते हैं तो उनका बल्ला गरजता है.
अजीत अगरकर ने शुभमन गिल को लेकर कहा कि शुभमन गिल के अंदर लीडरश‍िप क्वाल‍िटी है. इंग्लैंड में उनका फॉर्म शानदार था. क्या एश‍िया कप में शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं, इस पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने जवाब दिया.
उन्होंने कहा कि इसका फैसला कप्तान (सूर्यकुमार यादव) और कोच (गौतम गंभीर) करेंगे. अगरकर ने कहा जब टीम दुबई पहुंचेगी तो स्थिति और साफ होगी, अभी टीम के पास कई ऑप्शन हैं. चीफ सेलेक्टर ने कहा- गिल पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में हैं, और संजू भी अच्छा खेल रहे हैं. इनके साथ अभिषेक भी एक मजबूत विकल्प हैं.
सूर्यकुमार यादव ने भी किया समर्थन
टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुभमन गिल के उपकप्तान बनने का समर्थन किया है. सूर्या ने कहा- टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद जब भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर गई थी तो वो इस फॉर्मेट (टी20) में उपकप्तान थे. इस दौरान वो टेस्ट क्रिकेट खेलने में बिजी हो गए, बाद में उनको टी20 फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन वो हमेशा से ही स्क्वॉड में थे.
संजू क्यों पड़ेंगे गिल पर भारी?
सैमसन को टॉप 3 ऑर्डर पर ही बल्लेबाजी रास आती है, जहां उनके लिए जगह बनना मुश्किल है. अभिषेक शर्मा का क्रम लगभग तय लग रहा है और लेफ्ट-राइट कॉम्ब‍िनेशन से दूसरे छोर पर गिल होंगे.
वर्ल्ड कप से सिर्फ छह महीने पहले गिल को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया जाना इस बात का संकेत है कि भारतीय क्रिकेट भविष्य में भी हर प्रारूप के लिए एक ही कप्तान की नीति पर कायम रहने वाला है.

  • Related Posts

    धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 15वें दिन भी छापे करोड़ों

    Dhurandhar 2 Box Office Day 15: बॉलीवुड की मेगा बजट स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर.…

    Read more

    हनी सिंह और बादशाह को कोर्ट की फटकार, गाने को डिलीट करने का आदेश

    Hindi Song Controversy: एक वक्त था जब इंटरनेट पर कुछ गाने तेजी से वायरल होते थे, लेकिन उनके बोलों को लेकर अक्सर विवाद भी खड़े हो जाते थे. अब ऐसे ही…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?