
विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव (परीक्षा) द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 319/परीक्षा/ई-02/2025 दिनांक 07 नवम्बर 2025 के अनुसार, पहले निर्धारित अंतिम तिथि 07 नवम्बर 2025 तक थी। किन्तु विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यार्थियों से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में यह अवधि बढ़ाई है। नई अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय के पोर्टल www.sggcg.in के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन आवेदन करने एवं नामांकन शुल्क का भुगतान करने की तिथि 08 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है। आवेदन की पावती और आवश्यक दस्तावेज संबंधित महाविद्यालय या शिक्षण विभाग में 17 नवम्बर 2025 तक जमा किए जा सकेंगे।संबंधित महाविद्यालयों द्वारा सभी नामांकन आवेदन एवं दस्तावेज 20 नवम्बर 2025 तक विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में अग्रेषित किए जाएंगे।








