Ro no D15139/23

संत गुरु रविदास महाराज का समरसता संदेश विकसित भारत का आधार : जसविंदर बग्गा

समाज में क्रांति शस्त्र से नहीं, स्वच्छ विचार और विशुद्ध चेतना से आती है

 

सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को गुरु रविदास के दर्शन से जोड़ते हुए भाजपा ने देशव्यापी अभियान का किया ऐलान

 

** गुरु रविदास के विचारों को जनआंदोलन बनाने का लक्ष्य, समाज के हर वर्ग से सहभागिता की अपील

 

** आज से ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत, दीप महोत्सव से समरसता यात्रा तक रहेगा कार्यक्रमों का सिलसिला

 

 

कवर्धा l भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को गुरु रविदास महाराज जी के 650वीं जन्म जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, घर-घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज केवल किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक हैं। उनके समता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और समरसता के विचार आज भी विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार हैं। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 जुलाई 2026 (आषाढ़ पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा l

 

प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा, सामाजिक समरसता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का मूल भाव भी संत गुरु रविदास महाराज के विचारों से प्रेरित है।

 

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 29 जुलाई को देशभर के मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें 51 हजार स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके बाद 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से वाराणसी स्थित गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी देशभर के राज्यों, जिलों और मंदिरों तक पहुंचाई जाएगी।

साथ ही 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान, 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से वाराणसी तक गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा तथा 26 नवंबर से 15 जनवरी तक छात्रावास संपर्क अभियान आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

 

श्री बग्गा ने बताया की भाजपा ने अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर समितियों के गठन तथा मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरण चलाने की भी घोषणा की। पार्टी ने संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कार्यक्रमों की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि कबीरधाम जिले में भी अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर संत गुरु रविदास महाराज के समरसता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

 

प्रेस वार्ता में महामंत्री मुकेश ठाकुर, जिला प्रवक्ता कांशीराम उइके, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष महेंद्र धृतलहरे, मीडिया प्रभारी मोहन कश्यप उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल