Ro no D15139/23

धान खरीदी केन्द्र में किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता-संतोष यादव 

समय पर टोकन भी कटा सुविधा देखकर संतुष्ट हुए

रायपुर। विक्रय हेतु पहुंचे कृषक श्री संतोष यादव ने केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के हित में बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि “समय पर ऑनलाइन टोकन प्राप्त होना, बारदाना उपलब्धता, सुचारू तौल एवं खरीदी प्रक्रिया होने से हमें काफी राहत मिल रही है। वर्तमान शासन में किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है, इसके लिए मुख्यमंत्री जी को हृदय से आभार।”

कृषक श्री संतोष यादव का पुष्पमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं किसान हितैषी नीतियों के अनुरूप जशपुर जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बासनतला धान खरीदी केन्द्र में धान उपार्जन कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। कृषक श्री संतोष यादव का पुष्पमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया तथा धान, तौल मशीन एवं सामग्री की विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों की सतत् निगरानी

धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक श्री संतोष गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली गई हैं। केंद्र में पेयजल सुविधा, बारदाना उपलब्धता, टोकन तथा तौल मशीनों की तकनीकी जांच जैसे सभी प्रबंध दुरुस्त रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में खरीदी कार्य की सतत् निगरानी की जा रही है, ताकि प्रत्येक किसान को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

धान खरीदी केन्द्र पारदर्शिता से किसान हित में संचालित

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले में धान खरीदी को पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता एवं किसान हित में संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी केंद्रों में अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं और व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

  • Related Posts

    केंद्रीय पर्यटन परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करना सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. एस. भारतीदासन

    निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं, विलंबित परियोजनाओं में सुधारात्मक कार्ययोजना के साथ तय होगी जवाबदेही*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ मंत्रालय महानदी भवन में आज पर्यटन विभाग के…

    Read more

    कृषि, प्रकृति और लोकपरंपराओं से जुड़ा छत्तीसगढ़ का पहला तिहार हरेली हमारी सांस्कृतिक पहचान : राजेश अग्रवाल

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल