Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर योजना से बदली सतेंद्र कुमार की जिंदगी, चार माह से बिजली बिल आया शून्य

रायपुर, 09 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। खैरागढ़ जिले के ग्राम बेन्द्रिडीह के निवासी सतेंद्र कुमार ने इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने घर का बिजली खर्च समाप्त कर दिया है, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर उसे ग्रिड में भी भेज रहे हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में, जब अधिकांश परिवार बढ़ते बिजली बिलों से परेशान हैं, वहीं सतेंद्र कुमार का बिजली बिल पिछले चार महीनों से लगातार शून्य आ रहा है।

 

सतेंद्र कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने से पहले उनके घर का बिजली बिल औसतन 1500 रुपये प्रतिमाह आता था। गर्मी के दिनों में कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग से यह खर्च और बढ़ जाता था। इससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त भार पड़ता था। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कराने के बाद उनकी स्थिति पूरी तरह बदल गई है।

 

उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम लगने के बाद घर की बिजली आवश्यकता पूरी तरह सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। पिछले चार महीनों से उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है, जिससे हर महीने होने वाला खर्च बच रहा है। बीते महीने उनके सोलर सिस्टम ने कुल 478 यूनिट बिजली का उत्पादन किया, जिसमें से 376 यूनिट बिजली ग्रिड को एक्सपोर्ट की गई। यह दर्शाता है कि उनकी आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन हुआ, जिसका लाभ नेट मीटरिंग व्यवस्था के माध्यम से मिला।

 

सतेंद्र कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने उन्हें आर्थिक राहत देने के साथ-साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा अपनाने का अवसर भी दिया है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य लोगों से भी इस योजना का लाभ लेने की अपील की है ताकि वे भी बिजली खर्च में बचत कर सकें और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।

 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना तथा बिजली खर्च को कम करना है। ग्राम बेन्द्रिडीह के सतेंद्र कुमार की सफलता इस योजना की प्रभावशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है और क्षेत्र के अन्य परिवारों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

  • Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ