Ro no D15139/23

दुर्ग व राजनांदगांव जिले के विद्यालयों का स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया आकस्मिक निरीक्षण

*शिक्षण गुणवत्ता, स्वच्छता और संसाधनों की स्थिति का लिया जायजा*

*छात्रों से लिया प्रत्यक्ष फीडबैक*

रायपुर, 01 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के पुलगांव, सेवती, बोरई तथा राजनांदगांव जिले के बिरेझर, सलोनी और चारभांठा स्थित विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, आवश्यकताओं और सीखने के अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूल परिसर की स्वच्छता तथा उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों की स्थिति की गंभीर समीक्षा की।

*“प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता*

मंत्री श्री यादव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चारभांठा में स्मार्ट क्लास के माध्यम से संचालित शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने विद्यालय स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए किनिर्धारित पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण करें,बच्चों को प्रैक्टिकल गतिविधियाँ नियमित रूप से कराएँ तथा आगामी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी सुनिश्चित करें। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि “प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।”

*धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों से ली जानकारी*

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने दुर्ग जिले के बड़े बिरेझर में स्थित धान खरीदी केंद्र का भी मुआयना किया। यहां उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद कर बारदाना की उपलब्धता, टोकन व्यवस्था, धान उठाव एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि धान खरीदी प्रक्रियाएँ समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हों।

*सरकार की प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता*

मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षा और किसानों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए 5 पायलेट ग्रामों का चयन

      राजनांदगांव 21 अगस्त 2026। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी उन्मूलन हेतु 5 पायलेट ग्रामों का चयन किया गया है। टीबी…

    Read more

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप 6 लाख विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण, वर्ष 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल