Ro no D15139/23

सोने के मंगलसूत्र के ये डिजाइन देख नई बहुएं भी कहेंगी, यही चाहिए

Gold Mangalsutra Pendant Design: शादी के बाद सोने का मंगलसूत्र पहनना सुहाग की खास निशानी माना जाता है. समय के साथ इसके डिजाइन भी काफी बदल गए हैं. अब महिलाएं भारी पेंडेंट की जगह छोटे, हल्के और स्टाइलिश डिजाइन ज्यादा पसंद कर रही हैं. अगर आप भी सोने का नया मंगलसूत्र खरीदने की सोच रही हैं, तो ये खूबसूरत पेंडेंट डिजाइन आपके काम आ सकते हैं.

ब्लैक बीड्स वाला सोने का पेंडेंट

पतली सोने की चेन और छोटे ब्लैक बीड्स वाला यह डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगता है. इसका हल्का वजन इसे रोज पहनने के लिए अच्छा ऑप्शन है.

सोने का नेम पेंडेंट

अगर आपको कुछ अलग पसंद है, तो नाम या पहले अक्षर वाला पेंडेंट बनवा सकती हैं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ आपकी ज्वेलरी को खास लुक भी देता है.

इनफिनिटी फ्लोरल पेंडेंट

इनफिनिटी और फूलों के डिजाइन वाला यह पेंडेंट आजकल काफी पसंद किया जा रहा है. इसे साड़ी, सूट और वेस्टर्न ड्रेस, हर आउटफिट के साथ पहना जा सकता है.

हार्ट शेप सोने का पेंडेंट

दिल के आकार वाला पेंडेंट कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं होता. इसमें छोटे स्टोन लगे हों, तो इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है. यह रोजाना पहनने के लिए भी अच्छा विकल्प है.

सर्कल स्टोन पेंडेंट

गोल आकार का छोटा पेंडेंट इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है. इसका सिंपल डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है और इसे रोज आसानी से पहना जा सकता है.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

    Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

    Read more

    मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता

    *मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता* रायपुर, 09 अगस्त 2026/ बरसात के दिनों में नमी और गंदे पानी के कारण मच्छर और कीटाणु तेजी से फैलते हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!