Ro no D15139/23

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में रिक्त संविदा पदों हेतु चयन सूची जारी 17 से 19 फरवरी तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन

धमतरी 10 फरवरी 2026/  IMNB NEWS AGENCY कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धमतरी अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 15 दिसंबर से 09 जनवरी 2026 तक चिन्हांकित तिथियों में किया गया था। उपरोक्तानुसार विज्ञापित पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dhamtari.gov.in पर प्रकाशित की गई है।
चयनित एवं प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु पदवार तिथियाँ 17 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई हैं। दस्तावेज सत्यापन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धमतरी में किया जाएगा। समस्त अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं उपस्थित होकर आवेदन के समय प्रस्तुत किए गए सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियाँ अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में अभ्यर्थी को अयोग्य माना जाएगा।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाता है कि आवेदन के साथ संलग्न सभी अभिप्रमाणित प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियाँ दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, अन्यथा अभ्यर्थी की पात्रता निरस्त की जा सकती है। नियुक्ति के पश्चात् भी यदि किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि पाई जाती है अथवा प्रस्तुत दस्तावेज त्रुटिपूर्ण अथवा फर्जी पाए जाते हैं, तो चयन समिति द्वारा नियुक्ति आदेश निरस्त किए जाने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

  • Related Posts

    जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री  केदार कश्यप

      वैज्ञानिक तकनीक, वनीकरण के महत्व और भविष्य के लिए वनों के प्रबंधन पर विशेषज्ञों की चर्चा *विश्व वानिकी दिवस पर कार्यशाला आयोजित* रायपुर, 23 मार्च 2026/ विश्व वानिकी दिवस…

    Read more

    प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी मोहरेंगा में जिप्सी सफारी और कॉटेज सुविधा शुरू

      रायपुर, 23 मार्च 2026/ प्रकृति के करीब, पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना और स्थानीय संस्कृति व वन्यजीवों का सम्मान करते हुए की जाने वाली यात्रा है। इसका मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?