Ro no D15139/23

जिले में स्वगणना शुरू, अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने भरा ऑनलाइन स्व गणना प्रपत्र

जनगणना के सफल संचालन हेतु जनजागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान प्रारंभ
प्रथम चरण 01 से 30 मई 2026 तक

अम्बिकापुर 16 अप्रैल 2026/  जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार जिले में 16 अप्रैल से स्व गणना शुरू हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 1 मई से 30 मई 2026 तक संपादित किया जाएगा। वहीं 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 की अवधि में स्वः गणना के प्रचार-प्रसार तथा  मकान सूचीकरण एवं गणना संबंधी जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने हेतु व्यापक प्रचार अभियान संचालित किया जा रहा है। स्व गणना की शुरुआत के साथ अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सुनील नायक ने आज निर्धारित पोर्टल से अपना स्व गणना पत्रक ऑनलाइन भरा।

अपर कलेक्टर श्री नायक ने बताया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जनगणना पूरी तरह गोपनीय है। सुरक्षित सर्वर पर एन्क्रिप्टेड डेटा रिपोर्ट में सिर्फ कुल आंकड़े प्रकाशित होते हैं,नाम-पता किसी को नहीं दिया जाता। जानकारी टैक्स, पुलिस या जांच में उपयोग नहीं होते। जनगणना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1855 पर संपर्क कर सकते हैं।

जनगणना का पहला चरण-
मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना राज्य में 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। प्रगणक घर-घर आकर जानकारी दर्ज करेंगे, इसमें हर मकान की जानकारी दर्ज की जाएगी। प्रगणक द्वारा घर की स्थिति, सुविधाएँ और मूलभूत जानकारी संकलित की जाएगी।

स्व-गणना की प्रक्रिया-
राज्य में  16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व गणना (self- Enumeration) किया जाएगा। स्व-गणना हेतु ऑनलाइन  (se.census.gov.in) पोर्टल पर जाकर  ैम् प्क् प्राप्त किया जा सकता है। प्रगणक (Enumerator) आपके घर आयें तो उनके साथ SE ID साझा करें। स्व गणना अनिवार्य नहीं है, स्व-गणना नहीं करते हैं, तो 1 मई से 30 मई 2026 तक की अवधि में प्रगणक आपके घर आकर, जानकारी अवश्य दर्ज करेंगे।

  • Related Posts

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

    *ग्रामोद्योग सचिव ने किसानों की आय बढ़ाने और धागाकरण मशीनों को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश*   रायपुर, 19 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्री…

    Read more

    लोकसाहित्य के दर्पण में अतीत का प्रतिबिंब विषयक दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का सफल समापन

    सम्मेलन में लोक स्मृतियों, जनजातीय ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत पर हुआ गहन मंथन महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में आयोजित सम्मेलन का गरिमामय समापन, देश-प्रदेश के विद्वानों ने लोककथाओं, लोकगाथाओं और…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति