Ro no D15139/23

तुंहर टोकन ऐप से धान विक्रय करना हुआ आसान

घर बैठे मोबाइल से टोकन काट रहे किसान, समय और श्रम दोनों की हो रही बचत
धान खरीदी व्यवस्था की किसानों ने की  सराहना


 खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरे प्रदेश में धान खरीदी तिहार मनाया जा रहा है। इस बार धान खरीदी प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं किसान-मित्र बनाने के लिए राज्य सरकार ने तुंहर टोकन ऐप को व्यापक रूप से उपयोग में लाया है, जिसका सीधा लाभ किसान आसानी से उठा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार लागू किए गए इस डिजिटल नवाचार ने किसानों के लिए धान विक्रय की पारंपरिक जटिलताओं को काफी कम कर दिया है। अब किसान अपने मोबाइल फोन पर कुछ ही मिनटों में धान विक्रय के लिए टोकन काट सकते हैं और निर्धारित समय पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर बिना किसी बाधा के अपना धान बेच सकते हैं।

शुक्रवार को 52 किसानों ने मोबाइल ऐप से काटा टोकन
अम्बिकापुर सहित जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में शुक्रवार को 52 किसानों ने तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से धान का टोकन काटा है। यह डिजिटल सुविधा किसानों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है और उन्हें इससे अत्यधिक सहूलियत भी मिल रही है।

अम्बिकापुर विकासखंड के आदिमजाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति मेड्राकला में धान बेचने पहुंचे ग्राम भिट्ठी कला निवासी कृषक श्याम राजवाड़े और मिलन राम ने तुंहर टोकन ऐप से घर बैठे ही टोकन निकालकर सुविधा का लाभ लिया है।

किसान श्याम राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ में धान की फसल लगाई थी और तुंहर टोकन ऐप से 26 क्विंटल धान का टोकन घर बैठे बहुत आसानी से काट लिया। उन्होंने कहा कि पहले धान उपार्जन केंद्र में जाकर टोकन कटवाना पड़ता था, जिसमें काफी समय लगता था। अब मोबाइल से टोकन काटना बहुत आसान है। आज की तारीख का टोकन काटकर सीधे धान उपार्जन केंद्र पहुंचा, आते ही बारदाना मिला और धान की तौल भी तुरंत हो गई। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा धान के बढ़े हुए 3100 रुपये प्रति क्विंटल का दाम दिए जाने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों को फायदा मिला है।

इसी तरह कृषक मिलन राम ने बताया कि उन्होंने 62 क्विंटल धान का तुंहर टोकन ऐप से धान का टोकन काटा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल ऐप की वजह से बार-बार केंद्र नहीं आना पड़ा। घर बैठे ही सुविधा मिली और उपार्जन केंद्र पहुंचते ही बारदाना उपलब्ध हुआ। धान खरीदी व्यवस्था काफी पारदर्शी और सुविधाजनक है। उन्होंने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार की धान खरीदी व्यवस्था किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
डिजिटल नवाचार से धान उपार्जन व्यवस्था में बढ़ी पारदर्शिता
तुंहर टोकन ऐप के उपयोग से धान खरीदी प्रक्रिया में किसानों को सहुलियत मिल रही है, डिजिटल माध्यम से लंबी लाइनों से मुक्ति, समय और श्रम की बचत, टोकन व्यवस्था में पारदर्शिता, भीड़-भाड़ और अव्यवस्था में कमी जैसे महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
तुंहर टोकन ऐप से टोकन काटना हुआ आसान
किसानों द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को लेकर जताई जा रही संतुष्टि यह प्रमाणित करती है कि छत्तीसगढ़ शासन की यह डिजिटल प्रयास सफल हो रही है और किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। किसानों का कहना है कि घर बैठे टोकन सुविधा ने धान विक्रय को आसान, तेज और विश्वसनीय बना दिया है।

  • Related Posts

    प्रदेश में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन को मिली नई दिशा – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने  राज्य में गौधाम योजना का किया शुभारंभ

     जशपुर के बाला छापर स्थित गौधाम भी शामिल जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ आयोजित जशपुरनगर 14 मार्च 2026/ राज्य में गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने के…

    Read more

    रैम्प योजना अंतर्गत स्टार्टअप नीति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को मिली नवाचार एवं उद्यमिता की जानकारी

      कोरबा 13 मार्च 2026/उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान