Ro no D15139/23

रायपुर में गिग श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा एवं विधिक प्रावधानों पर संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर, 10 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ गिग एवं प्लेटफॉर्म आधारित अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ गिग श्रमिकों के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों के समाधान हेतु रायपुर स्थित महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी में रविवार, 12 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

उक्त संगोष्ठी में गिग मजदूरों के भविष्य, सामाजिक सुरक्षा, उत्थान एवं विधिक प्रावधानों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य गिग श्रमिकों की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण, उनके समक्ष उपस्थित समस्याओं की पहचान तथा सामाजिक सुरक्षा एवं विधिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करना है। साथ ही, श्रमिकों के संगठन, अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। संगोष्ठी में गिग मजदूरों के भविष्य एवं संभावनाएं, सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकता एवं वर्तमान स्थिति, विधिक प्रावधान एवं अधिकार तथा संगठन की आवश्यकता जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंहदेव द्वारा की जाएगी। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, संगोष्ठी में स्वतंत्र श्रमिक शोधार्थी सुश्री शुभांगी शुक्ला, महाराष्ट्र मंडल रायपुर श्री परितोष डोंगरे एवं पूर्व अध्यक्ष बीओसीडब्ल्यू श्री मोहन एंटी सहित अन्य विशेषज्ञ अपने विचार व्यक्त करेंगे।

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्री योगेश दत्त मिश्रा ने बताया कि गिग श्रमिक वर्तमान अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, किन्तु उनके अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा के संबंध में अनेक चुनौतियां विद्यमान हैं। यह संगोष्ठी इन विषयों पर सार्थक संवाद का मंच प्रदान करेगी तथा श्रमिक हितों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने गिग एवं प्लेटफॉर्म श्रमिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2026 हेतु 31 जुलाई तक करा सकते हैं फसल बीमा

    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2026/  कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…

    Read more

    कोटवारी/सेवाभूमि प्रकरणः वर्तमान खातेदारों को 17 जुलाई तक न्यायालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने का अवसर

    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2026/  कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) अम्बिकापुर द्वारा प्राप्त निर्देशों एवं छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के निर्देशानुसार कोटवारों द्वारा विक्रय की…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’