Ro no D15139/23

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक…इतने ज़ालिम न बनो , कुछ तो मुरव्वत सीख लो। माना कि तुम पे मरते हैं, तो क्या मार ही डालोगे।।

एक तरफ छत्तीसगढ़िया परदेशिया वाद के झमेला झेल रहे छतीसगढ़ में हिस्ट्रिसीटर तोमर बंधुओ को लेकर अपराधियो के संरक्षक बन रहे तथाकथित समाज सेवको की धमकियों के चलते पुलिस खुद आवेदक बन FIR करवाते फिर रही । दूसरी ओर शिक्षा व्यवस्था का कबाड़ा करे बैठे नेता और अफसर आँय बांय सांय आदेश निकाल कर चर्चा में है । वैसे छत्तीसगढ़िया बेहद सरल और सीधे लोग है किंतु यहां कुत्ते (कुकुर और स्वान आप अपनी सुविधानुसार कुछ भी उच्चारण कर सकते है ) की विभिन्न प्रजातियां मिलने लगी । छत्तीसगढ़ में कुत्ते सिर्फ चार पैर वाले ही नही होते कुछ दो पैर वाले भी अपनी हरकतों से कुत्ते ही होते है । अब पूछियेगा मत कौन है दो पैर वाला कुत्ता और इसकी प्रजाति किस किस क्षेत्र में पाई जाती इसकी चर्चा फिर कभी करेंगे ।

फिलहाल कुत्ता कथा से याद आया सभ्यता, सुरक्षा , विकास , स्वच्छता और नक्सली उन्मूलन की नई परिभाषा गढ़ते हुए छत्तीसगढ़ में एक ऐतिहासिक आदेश इन दिनों चर्चा में है कि अब कुत्तों की निगरानी गुरुजी करेंगे , जी हाँ, वही गुरुजी जिनका कभी मुख्य काम बच्चों का भविष्य गढ़ना और पढ़ना लिखाना काबिल बनाना था उनका अब मुख्य काम मिडडे मिल की सब्ज़ी में कितना नमक है खाना ठीक बना की नही । SIR हो रहा कि नही , मतदाता सूची में नाम जोड़ना घटाना और दर्जनों ऑनलाइन एप और पोर्टल में जानकारी भरना , संकुल जाना , जानकारी भेजना है अब बेचारा गुरूजी बच्चों को पढ़ाये तो कब ।
अब नए सरकारी फरमान गुरुजी और कुत्तों की निगरानी ने शिक्षा जगत में बवाल मचा रखा है । सोशल मीडिया में मीम्स और जोक्स की भरमार है जो सरकार के निर्णय की आलोचना करते दिखते है । आज काफी दिनों बाद गोबरहीन टुरी और लपरहा टुरा टकरा गए तो कुत्ता पुराण को लेकर चर्चा छेड़ दिया तो होबरहींन टुरी कहने लगी
कुकुर मन अब्बड़ भूंकथे नेता अउ जनता ल शांति चाही त ये शान्ति ल गुरुजी ही ला सकत हे जब अतका लइका मन ल सम्हाल सकत हे त कुकुर मन का हे। गोबरहीन की बात सुन के लपरहा टुरा पूछता है कैसे महराज अब गुरुजी मन सुबह 5 बजे पहले कुत्तों की अटेंडेंस लेंगे क्या ? और अटेंडेंस के बाद कुत्तों को संयम और अनुशासन का पाठ सुनाया व सिखाया जाएगा क्या ? अनुशासनहीनता की स्थिति में कुत्ते पर कड़ी कार्रवाई जैसे एक घंटे तक किसी कवि की बोझिल कविता सुनने की सजा दी जाएगी क्या ?
लपरहा के सवाल को सुन मैंने कहा रुक एक अलाल और ईमानदारी का चोला ओढ़े बेईमान साहब से पूछता हूं ।
सवाल सुनते ही साहब ने कड़कदार आवाज में कहा – हम चाहते हैं कि देश का हर कुत्ता संस्कार और अनुशासन की राह पर चले। भौंकना है तो अनुमति लेकर भौंके।
साहब के तुगलकी फरमान से कुत्तों की यूनियन कुकुर एसोसिएशन ने साहब के आदेश का कड़ा विरोध जताया है। कुकुर एसोसिएशन के संरक्षक ने कहा कुत्ते तो वैसे ही बिना वेतन के 24 घण्टे सातों दिन मोहल्ले को सुरक्षा करते हैं अनजान और संदिग्ध लोगों को देख मुहल्ले को जगा देते है । ऐसे कर्मठ और कर्तव्य परायण वफादार कुत्तों को सरकारी कविता सुनने की सजा नाकाबिले बर्दाश्त है ।कुकुर एसोसिएशन जल्द ही आंदोलन करेगा ।
सरकारी फरमान को ले गोबरहीन टुरी आसमान की ओर देख प्रार्थना करती है कि हे भगवान नेता अउ साहब बपुरा मन के लइका वाले पिराइवेट स्कूल के गुरुजी मन के ड्यूटी भी सरकारी स्कूल अइसन ड्यूटी लगवा देतेस त हमर लइका मन के परेशानी समझ आतिस ।

चलते चलते :-
1 मछली वाले साहब के कारनामे – जनवरी में खरीदी गाड़ी और अप्रैल में सब्सिडी आने के बावजूद 10 महीने से चला रहे गाड़ी के हितग्रहियों को मंत्री के हाथों फिर से चाबी दिला मंत्री को बेवकूफ बनाने वाले अफसर पर कार्यवाही क्यो नही हो रही और कौन बचा रहा ?

और अंत में :-
इतने ज़ालिम न बनो , कुछ तो मुरव्वत सीख लो।
माना कि तुम पे मरते हैं, तो क्या मार ही डालोगे।।

#जय_हो 22/11/2025 कवर्धा ( छात्तीसगढ़)

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान