Ro no D15139/23

लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़

लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ की प्रांतीय बैठक 07 दिसंबर को दोपहर 12 बजे, रायपुर तेलीबांधा तालाब के पास मस्जिद के पीछे प्रांतीय कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

बैठक में संघ की पुरानी 7 सूत्रीय मांगों, प्रदेशभर में चल रहे सदस्यता अभियान, एवं आगामी प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन पर विस्तृत चर्चा होगी।

बैठक में निम्न प्रमुख मांगों पर ठोस प्रस्ताव पारित किए जाएंगे—

सभी 56 विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण

सहायक ग्रेड 3 पर 25% पदोन्नति कोटा शिथिलीकरण करते हुए 50% किया जाए

कार्यभारित/आकस्मिक निधि कर्मचारियों का नियमित स्थापना में संविलियन

अवकाश नकदीकरण (300 दिन)

अनुकंपा नियुक्ति में 10% सीलिंग केवल सीधी भर्ती पर लागू

सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष

सभी विभागों में वर्षों से लंबित पदोन्नतियाँ

इन मांगों को लेकर संघ प्रदेश स्तरीय बड़े आंदोलन का शंखनाद करने की तैयारी में है।
संघ ने कहा कि 2008 की 36 दिन की ऐतिहासिक हड़ताल ने जिस रणनीति से हजारों कर्मचारियों को नियमित वेतनमान दिलवाया था, उसी “रणनीति और ब्रह्मास्त्र” को फिर से अपनाने की तैयारी है।

इसी बैठक में “एकता अभियान – साथी सम्मान कार्यक्रम” की भी शुरुआत होगी, जिसमें सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष, संभागीय, जिला, तहसील एवं विकासखंड पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

जिला बैठकों की अनिवार्यता

प्रांतीय बैठक से पूर्व सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों में समीक्षा बैठक करने के निर्देश जारी हुए हैं।
इसी क्रम में राजनांदगांव जिले ने 22 नवंबर को सर्वप्रथम जिला बैठक आयोजित कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रांत को सौंपने की तैयारी कर ली है।

अंतिम अपील

सभी संभागीय, जिला, तहसील व विकासखंड पदाधिकारी तथा सभी विंग/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी समय पर — दोपहर 12 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

कृपया संपादक महोदय, अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में समाचार प्रकाशन करने का अनुरोध है।

भवदीय,
योगेश चौरे
प्रांतीय महामंत्री
लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़

  • Related Posts

    भोरमदेव पदयात्रा की तैयारी जोरों-शोरों से

    पदयात्रा को ऐतिहासिक यात्रा बनाने के लिए जुटा शासन-प्रशासन और जनसमुदाय*   *बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक 18 किलोमीटर की पदयात्रा में कांवड़ियों और पदयात्रियों के लिए…

    Read more

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता

    पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया नगर में संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर’ ने अपने उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं