Ro no D15139/23

नगर पालिका पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

*भाजपा की नीतियों और सुशासन में निरंतर हो रहा प्रदेश का विकास, नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में जनता भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने कृतसंकल्पित है : भावना बोहरा*

त्रिस्तरीय नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है। आज नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पंडरिया विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में भी भाजपा प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली नगर पालिका पंडरिया में भाजपा प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे और नगर पंचायत पांडातराई में सरिता रामकुमार सोनी के नामांकन रैली में पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी उपस्थित रहीं वहीं नगर पंचायत इंदौरी से भाजपा प्रत्याशी मित्रीन बाई महंगी लाल मांडले ने अपना नामांकन दाखिल किया,जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व समर्थक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के उद्देश्य से कार्य करने वाली पार्टी है। महिलाओं का सशक्तिकरण हो या युवाओं को रोजगार, किसानों को उनका अधिकार देना हो या बुजुर्गों को आयुष्मान का उपहार भाजपा हमेशा जनहित के लिए कार्य करती है। विगत 1 वर्ष में डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर हो या नगर पंचायत इंदौरी और पांडातराई, भाजपा सरकार ने करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात यहां की जनता को दिए है। वहीं जनहित की योजनाओं से जनता को सुविधाओं का उपहार मिला है।

उन्होंने बताया कि केवल एक माह में अधोसंरचना विकास और विभिन्न जनसुविधाओं के लिए नगर पालिका पंडरिया में 10 करोड़ से अधिक, नगर पंचायत पांडातराई में 12 करोड़ से अधिक एवं नगर पंचायत इंदौरी में 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति भाजपा सरकार के सुशासन में क्षेत्रवासियों को मिली है। वहीं पंडरिया विधानसभा में 1 लाख 25 हजार से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। जिसमें नगर पालिका पंडरिया में 4825, नगर पंचायत पांडातराई में 2021 तथा इंदौरी में 1758 विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। पीएम आवास योजना से विधानसभा के 18 हजार से अधिक परिवारों के पक्के आवास का सपना पूरा हो रहा है, जिसमें पंडरिया नगर में 2374 एवं पांडातराई में 1586 परिवारों को पक्का आवास मिल रहा है। हमने अपने घोषणा पत्र में दो वर्ष का बकाया धान बोनस देने का जो वादा किया था उसे पूरा किया जिसके अंतर्गत वर्ष 2013-14 एवं पंडरिया में लगभग 1200 से अधिक, पांडातराई में लगभग 650 तथा इंदौरी में लगभग 1600 किसानों को बकाया बोनस दिया गया।

उन्होंने आगे बताया कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भी हुआ हैं वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत पंडरिया नगर में 5228, पांडातराई में 2696 एवं इंदौरी में 5300 लोगों को 10 लाख तक का निःशुल्क उपचार मिल रहा है। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना के माध्यम से पंडरिया नगर में 2673, पांडातराई में 1789 एवं इंदौरी में लगभग 800 माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। ये सभी जनहित के कार्य भाजपा शासन में हुए हैं और नगरीय निकाय एवं नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत के साथ यह सभी कार्य दुगुनी रफ्तार से होंगे। विकास कार्यों से हम शहरों को विकसित करने के साथ ही हमारे ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरों में उपलब्ध सुविधाओं के अनुरूप विकसित करेंगे।वहीं यातायात सुविधा के लिए 8 करोड़ की लागत से पांडातराई बाईपास एवं 6 करोड़ की लागत से पंडरिया बाईपास की सौगात भी जनता को मिली है। विगत कई वर्षों से पंडरिया विधनसभा की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए भाजपा सरकार द्वारा 76 लाख 29 हजार रुपए की राशि से हरिनाला में 18 मीटर पुल का निर्माण का भूमिपूजन किया गया जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी।

आमजनों के स्वास्थ्य सुरक्षा और आपातकालीन सेवा के लिए विधानसभा में संचालित 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा और निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ के माध्यम से हम बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहें हैं। क्षेत्र की बेटियां जो आवागमन के अभाव में अपनी आगे की पढ़ाई करने में असमर्थ हैं उनके लिए 4 अतिरिक्त बस सेवा की शुरुआत 8 मार्च 2025 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू होगी और युवाओं के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सुविधा भी संचालित हैं जहां IIT-JEE, NEET एवं CGPSC की निःशुल्क कोचिंग युवाओं को मिल रही है।

विधानसभा चुनाव में प्रदेश व पंडरिया विधानसभा की जनता ने जिस विश्वास के साथ जनता ने जनादेश देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है उसके अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए जनता के विश्वास को और भी बढ़ाया है। नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में भी जनता भाजपा के प्रति फिर अपना विश्वास प्रकट करने का संकल्प कर चुकी है। आने वाले चुनाव परिणामों में केवल पंडरिया विधानसभा ही नही अपितु पूरे प्रदेश में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी। इस चुनाव में जनता क्षेत्र की प्रगति, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, किसानों के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर हमारे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों को और विकसित बनाने के लिए करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस दिया, 3100 रुपए प्रति क्विंटल में आज धान खरीदी हो रही है, महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिल रहा है, तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा और गरीब परिवारों को आवास मिला। आज इन संकल्पों को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में रुके विकास कार्यों को नए पंख दिए। पंडरिया नगर से लेकर पांडातराई एवं इंदौरी नगर पंचायतों में करोड़ों के अधोसंरचना, बिजली सुविधा, शुद्ध जल, पक्की सड़कें, चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण हो रहें हैं जो समृद्ध पंडरिया और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    भोरमदेव में महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्: दुर्लभ वैदिक एवं शैव आगम अनुष्ठानों से जागृत हुई आध्यात्मिक ऊर्जा

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक भोरमदेव महादेव मंदिर में श्री महा दिव्य देशम् फाउंडेशन (एसएमडीडीएफ) एवं भोरमदेव सनातन तीर्थ समिति, कबीरधाम के संयुक्त…

    Read more

     ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में ‘महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्-2026’ का दूसरा दिन संपन्न

    एकादश रुद्राभिषेक, कूष्माण्डी एवं तिल होमम तथा उमामहेश्वर होमम से गूंजा देवालय   *कवर्धा।* छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से विख्यात कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन भोरमदेव महादेव मंदिर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends