Ro no D15139/23

धमतरी में अनाज, फल-सब्जी एवं लघु वनोपज के निर्यात अवसरों पर संवेदनशीलता कार्यक्रम कल

जिले के किसानों, उद्यमियों एवं निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, धमतरी द्वारा एपीडा (APEDA) रायपुर के सहयोग से अनाज, ताजे फल-सब्जियों तथा लघु वनोपज के निर्यात अवसरों पर एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 06 जनवरी 2026 को जिंजर लीफ रेस्टोरेंट, धमतरी में दोपहर 2.00 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर एपीडा क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के एसोसिएट श्री अशोक कुमार बोरा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे निर्यात में एपीडा की भूमिका, निर्यात प्रक्रियाओं, विभिन्न योजनाओं तथा छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़े संभावित निर्यात अवसरों पर विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे।
इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (FPO), सहकारी समितियों, लघु-मध्यम उद्यमियों एवं निर्यातकों को अनाज, फल-सब्जी एवं वनोपज आधारित उत्पादों के वैश्विक बाजार में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराना है, ताकि जिले एवं राज्य के कृषि और वनोपज उत्पादों को निर्यात के माध्यम से बेहतर मूल्य एवं नई पहचान मिल सके।
जिला उद्योग केंद्र, धमतरी द्वारा जिले के सभी संबंधित हितधारकों से अपील की गई है कि वे इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे धमतरी जिले सहित छत्तीसगढ़ राज्य के निर्यात संवर्धन को नई गति और दिशा प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रायपुर में जशपुर वन मंडल के वनोपज एवं हस्तशिल्प उत्पादों ने बटोरी सराहना आरोग्य अमृत अवलेह और  जशक्राफ्ट ब्रांड की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र जशपुरनगर…

    Read more

    मुद्रा लोन से प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी ’सालाना लगभग 2.50 लाख रुपए की हो रही आमदनी गांव की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणास्रोत’

     जशपुरनगर 06 जून 2026/  अपनी दुकान में सौंदर्य प्रसाधन से लेकर घरेलू सामान का विक्रय करती प्रीति गुप्ता  महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। उनके चेहरे पर एक अलग ही…

    Read more

    NATIONAL

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?