Ro no D15139/23

सरल, सुगम और समयबद्ध सेवाओं का प्रभावी माध्यम बना सेवा सेतु आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर  रोशन कुमार टंडन ने कहा-अब शासकीय सेवाएं हुईं और अधिक सहज

कोरबा 17 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन को सरल, सुगम एवं समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु एक प्रभावी पहल के रूप में कार्य कर रहा है। इस व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि एक ही स्थान पर अनेक शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो रहा है।
कोरबा जिले के ग्राम कुदुरमाल निवासी  रोशन कुमार टंडन को विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र में पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का त्वरित परीक्षण कर समयबद्ध रूप से उसका निराकरण किया गया तथा श्री टंडन को आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुगम होने से उन्हें किसी अतिरिक्त कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े और कम समय में ही आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गया।
आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद श्री रोशन कुमार टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु ने शासकीय सेवाओं को वास्तव में आम नागरिकों के लिए सहज और सुविधाजनक बना दिया है। पहले किसी एक प्रमाण पत्र के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों अधिक लगते थे। अब एक ही स्थान पर अनेक विभागों की शासकीय सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रही। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था आम नागरिकों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    15 अगस्त को धमतरी जिले में शुष्क दिवस सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मद्य भाण्डागार रहेंगे बंद

      धमतरी, 8 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को धमतरी जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन