Ro no D15139/23

सेवा सेतु ने बढ़ाया जनविश्वास, समयबद्ध सेवाओं से सशक्त हो रहा सुशासन

एक दिन में मिला निवास प्रमाणपत्र, बच्चों के भविष्य की राह हुई आसान

रायपुर,05 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सेवा सेतु योजना प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और समयबद्ध शासकीय सेवाओं का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। यह पहल आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों की अनावश्यक भागदौड़ से राहत देने के साथ-साथ घर के निकट सरल और सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के महंगाव निवासी श्री यश कुमार ने अपनी पुत्री सुरभी और पुत्र गौरव कुमार के लिए निवास प्रमाणपत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने दस्तावेजों का त्वरित परीक्षण किया और पात्रता के आधार पर मात्र एक ही दिन में दोनों बच्चों के निवास प्रमाणपत्र जारी कर दिए।

समय पर प्रमाणपत्र मिलने से बच्चों की शैक्षणिक प्रवेश एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। श्री यश कुमार ने बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार तहसील और अन्य कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। लेकिन सेवा सेतु योजना के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हुई।

श्री यश कुमार ने छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु वास्तव में सुशासन को जमीन पर उतारने वाली प्रभावी पहल है, जिसने आम नागरिकों को समय पर, पारदर्शी और सम्मानजनक शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई उम्मीद जगाई है।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!