Ro no D15139/23

जिले में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना कि हुई शुरुआत

*श्रमिकों क़ो 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना*

*विभागीय योजना के तहत एक हजार से ज्यादा श्रमिको क़ो मिले एक करोड़ 54 लाख रुपये*

*गरीबो का उत्थान ही हमारा संकल्प-रामू रोहरा*

धमतरी 19 मार्च 2025/ श्रमिकों को अब 5 रूपये में भरपेट खाना मिलेगा, जिससे उनके समय में बचत होगी। इसके लिए जिले में आज शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना की शुरूआत हो गई है। तहसील कार्यालय के पास गांधी मैदान धमतरी में नगरनिगम महापौर श्री रामू रोहरा ने इसकी शुरूआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती पर 17 सितम्बर को इस योजना की शुरूआत की थी। आज धमतरी जिले में योजना की शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का उत्थान ही हमार संकल्प है। योजना के तहत श्रमिकों को 5 रूपये में पौष्टिक और स्वादिष्ट भरपेट खाना मिलेगा। अब श्रमिकों को टिफिन लाने की जरूरत नहीं है, इससे श्रमिकों के समय की बचत होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं। गरीबों को दिए जाने वाले निःशुल्क चावल भी उन्हीं की देन है। इस अवसर पर महापौर श्री रोहरा सहित जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित श्रमिकों को खाना भी परोसा।
समारोह में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा अनुरूप प्रदेश में श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं, किसानों आदि के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। इससे सभी को सम्मान और समानता का अधिकार मिलेगा। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा ने कहा कि शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें एक और योजना जुड़ गई है, वह है शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना। इससे श्रमिकों को 5 रूपये में भरपेट खाना मिलेगा, जिससे उनके समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बिना विकास और निर्माण कार्य संभव नहीं हैं और उनके बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसी योजना श्रमिकों के हित में लाने के लिए श्री सार्वा ने मुख्यमंत्री श्री साय का धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री प्रकाश बैस ने कहा कि शासन की योजनाओं से लोग अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना होगा। इसके लिए बच्चे अपने आत्मविश्वास को मजबूत करें। कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत एक हजार से ज्यादा श्रमिकों को एक करोड़ 54 लाख रूपये प्रदाय किए गए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शहरवासी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नशामुक्ति केंद्रों में योग-ध्यान से जागी नई उम्मीद योग और सकारात्मक सोच से नशे के खिलाफ मजबूत संकल्प धमतरी-कुरुद नशामुक्ति केंद्रों में प्रेरक सत्र, हितग्राहियों में नई ऊर्जा

      धमतरी, 25 मार्च 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की प्रेरणा एवं समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान, दरबा द्वारा संचालित…

    Read more

    धमतरी में बढ़ने लगा गर्मी का प्रकोप, लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

      धमतरी 25 मार्च 2026/धमतरी जिले में बढ़ते तापमान और भीषण उमस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने