Ro no D15139/23

शाहिद कपूर की ओ रोमियो का जलवा, 4 स्टार के साथ क्रिटिक ने दिया शानदार रिव्यू

O’Romeo First Review: साल 2026 की शुरुआत शाहिद कपूर के फैंस के लिए सच में खास होने वाली है. उनकी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है और शुरुआती प्रतिक्रिया काफी जोरदार बताई जा रही है. एक्टर से फिल्म क्रिटिक बने कुलदीप गढ़वी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की खुलकर तारीफ की है और इसे ‘बाप लेवल’ का सिनेमा कहा है.

कुलदीप गढ़वी ने दिया रिव्यू

कुलदीप के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ एक दमदार एक्शन और रोमांस से भरी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्यार और अपराध की कहानी को असरदार तरीके से दिखाया गया है. फिल्म में इमोशन, ड्रामा और एक्शन तीनों का अच्छा मेल देखने को मिलता है. कहानी में एकतरफा प्यार का दर्द भी है और अपराध की दुनिया का तनाव भी, जिसे गहराई से पेश किया गया है. रिव्यू में शाहिद कपूर की एक्टिंग की खास तारीफ की गई है. बताया गया है कि उन्होंने अपने किरदार को पूरी एनर्जी और जुनून के साथ निभाया है. क्रिटिक का मानना है कि यह रोल उनके करियर के सबसे यादगार किरदारों में गिना जा सकता है.

फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं. रिव्यू के अनुसार, तृप्ति ने कहानी में भावनात्मक मजबूती दी है. उनका रोल सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका है. दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों का ध्यान खींच रही है.

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट और कहानी

इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के बाद यह शाहिद और विशाल की चौथी फिल्म है. करीब नौ साल बाद दोनों फिर साथ आए हैं, जिसे लेकर फैंस पहले से ही उत्साहित थे. फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि ‘ओ रोमियो’ हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है, जिससे फिल्म में अंडरवर्ल्ड का एंगल भी देखने को मिल सकता है.

  • Related Posts

    अमीषा पटेल की वो 5 आइकॉनिक फिल्में, जिन्होंने बना दिया उन्हें करोड़ों दिलों की धड़कन

    Ameesha Patel Birthday Special: बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. 9 जून 1975 को जन्मी अमीषा ने जब फिल्मी दुनिया में कदम…

    Read more

    Peddi Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर राम चरण की फिल्म ने मचाया गदर, कलेक्शन जान हो जाएंगे हैरान

    Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बुच्ची बाबू सना की ओर से निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा में…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित