Ro no D15139/23

रायगढ़- केलो परियोजना की शारदा नहर का होगा कायाकल्प

*356 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी*

रायपुर, 08 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने रायगढ़ जिले के विकासखण्ड पुसौर स्थित केलो परियोजना की शारदा वितरक नहर के लाइनिंग कार्य के लिए 356.72 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ पहुँचने की उम्मीद है।

*सिंचाई की कमी होगी दूर, बढ़ेगा रकबा*

अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में शारदा वितरक नहर की जर्जर स्थिति के कारण निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 740.92 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की कमी हो रही थी। अब नहर के आरडी 0 मीटर से 5000 मीटर तक सीमेंट कंक्रीट लाइनिंग का कार्य होने से कुल 1113.92 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रभावी सिंचाई सुनिश्चित होगी। पानी का रिसाव रुकेगा और अंतिम छोर तक पानी पहुँचेगा। कृषि उत्पादन में होगी वृद्धि और किसानों को जल संकट से राहत मिलेगी

*सख्त नियमों और समय-सीमा के तहत होगा कार्य*

शासन ने इस परियोजना के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं ताकि काम में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे। गुणवत्ता और निगरानी मुख्य अभियंता को वित्तीय अनुशासन और तकनीकी गुणवत्ता की सतत निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। निविदा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक रखने के निर्देश दिए गए हैं और कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा करना होगा। अनावश्यक देरी होने पर संबंधित एजेंसी पर अर्थदंड लगाया जाएगा।

*किसानों को रबी और खरीफ दोनों फसलों के लिए मिलेगा पानी*

राज्य शासन का स्पष्ट निर्देश है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ड्राइंग, डिजाइन और कम से कम 75 प्रतिशत बाधारहित भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस लाइनिंग कार्य के पूरा होने के बाद पुसौर क्षेत्र के किसानों के लिए रबी और खरीफ दोनों फसलों के लिए पानी की उपलब्धता आसान हो जाएगी, जो क्षेत्रीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा बूस्ट साबित होगा। मुख्य अभियंता को छत्तीसगढ़ वित्तीय संहिता के प्रावधानों के अनुसार कार्य की सतत निगरानी एवं वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही कार्य के तकनीकी पहलुओं, गुणवत्ता, प्राक्कलन की सटीकता, कार्यस्थल की उपयुक्तता एवं समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योजना को लोकहित की मूल भावना के अनुरूप प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सके और क्षेत्र के किसानों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का कमाल

    *उन्नत मक्का बीज और कृषि सहायता से संवरी कृषक शुभम दुबे की राह*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने…

    Read more

    सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान

    *नाम में त्रुटि सुधरने से बैंक खाता खुलने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने की राह हुई आसान*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल