Ro no D15139/23

गंगरेल जलाशय से आर्द्रभूमि क्षेत्र केजों का स्थानांतरण

जिला प्रशासन ने न्यायालयीय निर्देशों का अक्षरशः पालन किया
धमतरी । गंगरेल जलाशय के फुटहामुड़ा से संबंधित आर्द्रभूमि क्षेत्र में स्थापित क्रेजों के स्थानांतरण एवं स्थापना की कार्यवाही माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के अनुपालन में पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गई। गंगरेल जलाशय के फुटहामुड़ा क्षेत्र से 31 हितग्राहियों द्वारा 570 केजों को हटाकर खिड़कीटोला, डांगीमाचा एवं गंगरेल लास्ट गार्डन में विधिवत स्थापित किया गया है। शेष 12 हितग्राहियों के 204 केज भी आगामी 7 दिवसों में पूर्णतः स्थानांतरित कर दिये जायेंगे।
सहायक संचालक, मछलीपालन विभाग श्री मुकेश राघव ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत संचालित इस कार्यवाही में जिला प्रशासन ने न्यायालयीय निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया। बैरकपुर के वैज्ञानिकों से स्थानीय जलीय एवं स्थलीय जैव विविधता पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन कर नीतिगत निर्णय हेतु वैज्ञानिक अभिमत भी प्राप्त किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आर्द्रभूमि क्षेत्र से केजों का स्थानांतरण शीघ्रता एवं पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। इससे न केवल स्थानीय पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित होगा बल्कि मत्स्यपालन हितग्राहियों को भी दीर्घकालीन लाभ मिलेगा। साथ ही, गंगरेल जलाशय क्षेत्र में बड़ी संख्या में आने-जाने वाले पक्षियों की आवाजाही भी बिना किसी रुकावट के सुरक्षित हो सकेगी। यह कदम जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है।”

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

        • डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक जनसंपर्क रायपुर, 21 मार्च 2026/ किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तब मानी जाती है जब उसकी महिलाएं सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक…

    Read more

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत