Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का सांसद चिंतामणी महाराज ने किया शुभारंभ

 
शासन के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश की उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों और जानकारी के माध्यम से किया गया प्रदर्शित
जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अम्बिकापुर 16 जून 2026/  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 16 से 18 जून तक लगने वाली यह प्रदर्शनी अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में लगाई गई है। प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश एवं राज्य की उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों और जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान एलईडी के माध्यम से भी शासन की उपलब्धियों एवं योजनाओं जानकारी दी जा रही है।

प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं, इन 12 वर्षों में देश के विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विकास कार्यों और उपलब्धियों का अवलोकन करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी आमजन को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विकास यात्रा को समझने और योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इसी कड़ी में कार्यक्रम में उपस्थित राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से प्राप्त हो रही है। वहीं जनप्रतिनिधि श्री भारत सिंह सिसोदिया ने लोगों को शासन की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आव्हान किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे नागरिकों, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शित तस्वीरों और जानकारी में विशेष रुचि दिखाई। फोटो प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना ,प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना,आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम श्री स्कूल, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में बताया गया। प्रदर्शनी में आधारभूत संरचना, डिजिटल भारत, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास से संबंधित प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, पूर्व सांसद श्री कमलभान सिंह, पार्षद श्री आलोक दुबे, पार्षद विकास पांडेय, पार्षद  मनीष सिंह, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया और शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

  • Related Posts

    प्रशासन बना संकट की घड़ी का सहारा आपदा में पति को खोने वाली चैती को मिली सहायता, चार लाख रुपये की राहत राशि से मिला संबल

      जगदलपुर, 14 जुलाई 2026/ जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम…

    Read more

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कलेक्टर  अजीत वसंत ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने दी शुभकामनाएं

    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2026/   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’