Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पारागांव खुर्द के श्री नेमीचंद वर्मा को मिली बड़ी राहत

एक छोटे से फैसले से आया बड़ा परिवर्तन
– ग्रामीण क्षेत्रों में जगमगाया घर-आंगन
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। जिले के डोंगरगांव विकासखंड के एक छोटे से गांव पारागांव खुर्द में रहने वाले श्री नेमीचंद वर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से घर-आंगन जगमगा रहे हैं। उन्होंने इस योजना का लाभ लेते हुए अपने घर में सोलर पैनल लगवाया है। जिनके परिवार को अब बिजली बिल की चिंता से मुक्ति मिल गई है। उन्होंने बताया कि एक छोटे से फैसले से एक बड़ा परिवर्तन महसूस कर रहे है। उनके बड़े भाई कृषक श्री एनेश्वर वर्मा ने बताया कि वह एक संयुक्त परिवार में रहते हैं। इससे बिजली की खपत अधिक होने के कारण पहले सामान्य दिनों में प्रति माह 1200 रूपए से 1800 रूपए तक का बिजली बिल आता था। वहीं ग्रीष्म ऋतु में यह बिल बढ़कर 2000 रूपए से 2200 रूपए तक पहुंच जाता था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने पर अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कराने का निर्णय लिया। योजना अंतर्गत 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन किया। सोलर पैनल स्थापना पर कुल 1 लाख 85 हजार रूपए की लागत आयी। जिसमें से केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 8 हजार रूपए की अनुदान राशि सोलर पैनल स्थापित होने के मात्र 20 दिनों के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगने के बाद परिवार की बिजली व्यवस्था में बेहतर हुई। वर्तमान में उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है तथा कभी-कभी आने वाला बिल भी बहुत कम होता है। इससे परिवार को हर माह आर्थिक बचत हो रही है, जिसका उपयोग बच्चों की शिक्षा, कृषि कार्यों एवं अन्य घरेलू आवश्यकताओं में कर रहे है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में लाभदायक साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है। उपभोक्ता द्वारा सोलर प्लांट के ब्रांड चयन कर सकते है। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 78 हजार रूपए तक सब्सिडी का प्रावधान है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट श्चद्वह्यह्वह्म्4ड्डद्दद्धड्डह्म्.द्दश1.द्बठ्ठ या पीएम सूर्यघर मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है। इस दौरान यदि उपभोक्ता इच्छुक हो तो शेष राशि का प्रकरण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन प्रेषित किया जाता है।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां