Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से ग्राम भालूकोन्हा के ग्रामीण जीवन में आयी खुशहाली

नलों के माध्यम से ग्रामीणों के प्रत्येक घरों तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल
डोंगरगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भालूकोन्हा में 6 हैण्डपम्पों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था होती थी। ग्रीष्म ऋतु में इनमें से अधिकांश हैण्डपम्पों का जलस्तर नीचे चले जाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता था। जल जीवन मिशन ने ग्राम भालूकोन्हा में ऐतिहासिक बदलाव ला दिया है। जिस पेयजल के लिए ग्रामीणों को रोज संघर्ष करना पड़ता था, वह अब नलों के माध्यम से ग्रामीणों के प्रत्येक घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले ग्राम में पेयजल की बहुत समस्या थी। ग्रीष्म ऋतु में हैण्डपंप सूख जाते थे और अशुद्ध पानी के कारण बीमारियां होती थी, जिसके कारण ग्रामीणों के समय, मेहनत एवं स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था। जल जीवन मिशन ग्रामीणों के लिए सम्मान, स्वास्थ्य और विकास की एक नई शुरूआत है।
शासन के जल जीवन मिशन अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम भालूकोन्हा में पाइप लाईन बिछाई गई। जल स्रोतों का संरक्षण किया गया और हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया। ग्राम भालूकोन्हा के ग्रामीणों की भागीदारी से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ। जल जीवन मिशन ने ग्राम की तस्वीर बदल दी है। अब हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीण महिलाओं के समय की बचत हो रही है। महिलाएं बचे हुए समय को आजीविका एवं बच्चों की शिक्षा में लगा रही हैं। जलजनित बीमारियों में कमी आयी है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर हुआ है। ग्राम में स्वच्छता एवं जीवन स्तर में सुधार हुआ है। पेयजल की सुनिश्चित उपलब्धता से ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाया है, बल्कि ग्राम को आत्मनिर्भर एवं स्वस्थ भी किया है। जल जीवन मिशन आने वाली पीढिय़ों के लिए एक मजबूत नींव है एवं ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक सफलता है।

  • Related Posts

    सीआरपीएफ की 241वीं बस्तरिया वाहिनी ने सेड़वा में निकाला भव्य तिरंगा मार्च देशभक्ति के रंगों में रंगा पूरा इलाका

      जगदलपुर, 13 अगस्त 2026/ हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  की 241वीं बस्तरिया वाहिनी सेड़वा द्वारा 13 अगस्त को एक भव्य तिरंगा मार्च का सफल…

    Read more

    कुम्हारावंड में कृषि सूचना केंद्र का आयोजन नवीन कृषि तकनीकों और मॉडलों से किसानों को किया गया जागरूक

      जगदलपुर, 13 अगस्त 2026/ कुम्हारवंड स्थित शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जगदलपुर के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के छात्रों द्वारा ग्राम पंचायत कुम्हारावंड में एक दिवसीय कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां