
Siddharth-Kiara Revealed Baby Face: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने आखिरकार अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है। इसके साथ ही कपल ने अपनी बेटी के नाम को भी रिवील किया है। बड़ी बात है कि बेटी के नाम में सिद्धार्थ-कियारा दोनों के नामों का जिक्र है।
सिद्धार्थ-कियारा ने दिखाई बेटी की पहली झलक
सिद्धार्थ और कियारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों अपनी लाड़ली के पैरों को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में नन्ही सी परी के पैर नजर आ रहे हैं, जिसमें उनकी बेटी ने ऊन के मोजे (सॉक्स) पहन रखे हैं। इसके साथ ही कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया है। दरअसल सिड-कियारा ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। इसके साथ ही सिड-कियारा ने अपनी बेटी की पिक्चर के साथ कैप्शन भी लिखा है और कहा है कि हमारी प्रार्थनाओं से लेकर हमारी बाहों तक।









