Ro no D15139/23

IND-SA रायपुर वनडे टिकट बिक्री: 3 दिसंबर के मैच के लिए आज शाम 5 बजे से दोबारा खुलेगी ऑनलाइन बुकिंग, पहले चरण में 16 मिनट में 18 हजार टिकट बिकने के बाद बढ़ी मांग…

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा वन डे मैच खेल जाएगा. इस मैच के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन टिकट बुकिंग की साइट 28 नवंबर को शाम 5 बजे से खोल दी जाएगी. इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने टिकटजिनी डॉट इन को जिम्मेदारी दी है. इससे पूर्व 22 नवंबर को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर बुकिंग साइट ओपन होने के बाद 5 बजकर 20 मीनट पर ही क्लोज कर दिया गया था. इस 16 मिनट में ही 18 हजार टिकटों की बुकिंग का दावा क्रिकेट संघ ने किया.

इस दौरान संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया था कि बुकिंग साइट पर एकाएक बढ़े दबाव के कारण सर्वर जाम होने का खतरा था, इसलिए पहले चरण की साइट बंद करने के बाद दूसरे चरण की बुकिंग शुक्रवार को शुरू कर दी जाएगी. इस दूसरे चरण में भी एक आईडी पर केवल चार टिकटें दी जाएंगी. टिकट बुक होने के बाद इसके फिजिकल टिकट के लिए ऑनलाइन बुक कराने वालों को अपने स्मार्टफोन के साथ राजधानी के बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम के काउंटर में आना होगा. यह काउंटर 24 नवंबर से खोला गया, जो 2 दिसंबर को शाम तक रहेगा. 50 हजार से अधिक दर्शक क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट संघ ने 46 हजार टिकटों के बिक्री की जानकारी दी थी.

22 नवंबर को 18 हजार टिकट बुक कराने वालों में से अब तक 70 फीसदी यानी 12 हजार 600 टिकटें काउंटर से जारी हो गई है. शहर से बाहर जिन्होंने टिकट बुक कराया है, उन्हें राहत के लिए एजेंसी की ओर से दूसरे शहरों में काउंटर का इंतजाम नहीं किया गया है. इतना ही नहीं 3 दिसंबर को क्रिकेट स्टेडियम के आसपास भी फिजिकल टिकट मिलेगी या नहीं स्पष्ट नहीं हो पाया है.

  • Related Posts

    शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

    महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए एआर रहमान एक खास संगीत वीडियो तैयार कर रहे हैं. अब सलमान खान भी इस वीडियो से जुड़ गए हैं. एआर…

    Read more

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ