Ro no D15139/23

गुरु घासीदास जयंती पर समाज कल्याण विभाग ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम

नशामुक्ति रैली, शपथ समारोह एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण

– संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर समाज कल्याण विभाग, बीजापुर द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से नशामुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नशामुक्ति रैली का आयोजन कर आमजन को नशा एवं मद्यपान से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के उपरांत शपथ समारोह आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित नागरिकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान विशिष्टजनों एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए, जिससे उनके दैनिक जीवन को सरल एवं सुविधाजनक बनाया जा सके। समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त एवं मद्यपान निषेध को लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
अधिकारियों ने संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी के “सतनाम” और समानता के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके विचारों को अपनाकर ही स्वस्थ, समरस एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गुरु घासीदास जी के आदर्शों पर चलने और समाज में सद्भाव एवं अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    211 वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन

    *विभिन्न स्थानों पर होगा ध्वज वितरण और भव्य रैली*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य…

    Read more

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल से बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

    *हजारों यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत*   *मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ आदिम जाति और…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम