Ro no D15139/23

सौर सुजला योजना किसानों के लिए मददगार

*- सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर पंप लग जाने से अब खेत में पानी की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध*

*- सोलर पंप लगवाने पर बिजली बिल से मिली मुक्ति*

राजनांदगांव 20 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सौर सुजला योजना किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला के किसान श्री डोमार साहू ने अपने खेत में सिंचाई सुविधा के लिए क्रेडा विभाग की ओर से सोलर पंप की स्थापना की है। किसान श्री डोमार सिंह ने बताया कि सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर पंप लग जाने से अब खेत में पानी की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। पहले दो फसल नहीं ले पा रहे थे और फसल की सिंचाई के लिए दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से इस योजना के तहत 2 लाख 73 हजार रूपए की सब्सिडी मिली है तथा 15 हजार रूपए की राशि देनी पड़ी। उनके पास पौने 3 एकड़ कृषि भूमि है और वे संयुक्त परिवार में रहते है। बिजली विभाग से पंप के लिए विद्युत लेने पर 9 से 10 विद्युत पोल लगते और खर्च होता। उन्होंने सोलर पंप की जानकारी मिलने पर क्रेडा विभाग से संपर्क कर अपने खेत में सोलर पंप लगवा लिया है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का लाभ लेते हुए सिंचाई की यह योजना वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि बिजली के माध्यम से पंप लगवाने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे थे। सौर सुजला योजना से सोलर पंप लगवाने पर बचत हो रही है। अब उन्हें बिजली का बिल नहीं देना पड़ता। उन्होंने कहा कि अब वे सिंचाई के लिए बिजली के बिल से मुक्त हो गए हैं। सौर सुजला योजना अंतर्गत भू-जल का दोहन 8 घंटे तक होता है। वहीं बिजली से चलने वाले पंप से 24 घंटे भू-जल का दोहन होता है। इस योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बचेली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    5 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक, कोच नंदकिशोर साहू भी हुए सम्मानित*   रायपुर. 5 अगस्त 2026. धमतरी में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़…

    Read more

    ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ का पहला चरण सफल

    वैज्ञानिक मार्गदर्शन से बीजापुर में तसर रेशम उत्पादन को मिलेगी नई गति   रायपुर, 5 अगस्त 2026/ वैज्ञानिक मार्गदर्शन से तसर रेशम उत्पादन को आधुनिक तकनीक, रोग नियंत्रण और बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस