Ro no D15139/23

जीवनदीप समिति की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर

रक्तदाताओं के हेल्थ इंश्योरेंस और सम्मान योजना पर बनी सहमति

 

धमतरी, 20 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रंजना साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक, सिविल सर्जन सहित समिति के सदस्य एवं डिप्टी कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन के प्रस्तुतीकरण से हुई, जिसमें विभिन्न निर्णयों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। इसके बाद समिति के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने विस्तार से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन एवं बजट उपयोग की समीक्षा की। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए आगामी समय में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों को अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित और मरीजों के अनुकूल बनाने के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपलब्ध संसाधनों और बजट का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के लिए हेल्थ इंश्योरेंस योजना तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने पर सहमति बनी। साथ ही आगामी बैठक में सक्रिय रक्तदाताओं को सम्मानित किए जाने का निर्णय भी लिया गया। इस पहल को समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

सदस्यों ने जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य संस्थानों के आसपास अतिक्रमण तथा गुटखा, बीड़ी, सिगरेट आदि की गुमटियों के संचालन पर चिंता व्यक्त की । कलेक्टर ने नगर निगम को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर के आसपास स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी, दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों के रखरखाव तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न मुद्दे भी उठाए गए। इस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ठोस एवं प्रभावी प्रयास करने पर बल दिया।

बैठक में मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने, अस्पतालों में साफ-सफाई बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

  • Related Posts

    विद्युत विभाग ने बदला क्षतिग्रस्त पोल, वार्ड-11 में आपूर्ति व्यवस्था हुई सुचारु

    जशपुरनगर 05 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पत्थलगांव संभाग ने स्पष्ट किया है कि ष्वार्ड 11 में वर्षों पुराना पोल तारों के सहारे खड़ा, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई…

    Read more

    ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ का पहला चरण सफल

    वैज्ञानिक मार्गदर्शन से बीजापुर में तसर रेशम उत्पादन को मिलेगी नई गति   रायपुर, 5 अगस्त 2026/ वैज्ञानिक मार्गदर्शन से तसर रेशम उत्पादन को आधुनिक तकनीक, रोग नियंत्रण और बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस