Ro no D15139/23

डोंगरगढ़ विकासखण्ड के उरईडबरी में हुआ समाधान शिविर

– समाधान शिविर में पात्र हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
राजनांदगांव 26 मई 2025। सुशासन तिहार 2025 के तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत उरईडबरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में 13 ग्राम पंचायत अमलीडीह, भोथली, धनडोंगरी, झण्डातालाब, कोलिहापुरी (नवा), मक्काटोला, मेंढा, मोतीपुर, पटपर, पिनकापार, रामाटोला, टप्पा एवं उरईडबरी से प्राप्त सभी मांगों के आवेदनों का निराकरण किया गया। जनप्रतिनिधियों शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी का जल स्वच्छता के लिए परीक्षण किट प्रदान किया गया। इसके अलावा राशन कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति आदेश, जॉबकार्ड एवं श्रमकार्ड भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। जनप्रतिनिधियों ने शिविर के दौरान ही ग्राम पंचायत उरईडबरी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही श्री नोहर सिंह के नवनिर्मित आवास का रिबन काटकर गृह प्रवेश कराया। श्री नोहर सिंह को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी भी दी गई।
समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा निराकरण की जानकारी दी गई। सभी विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती लता सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्री प्रशांत कोडापे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गांधी, श्री गिरवर साहू, श्री मनोज कांडे एवं श्री बोधि साहू, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री मनोज मरकाम सहित तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत सहित अन्य ग्रामों के सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन में आवेदन के बाद केवल राम के बेटे का आसानी से बना आधार कार्ड

    सीएम हेल्पलाईन प्रभावी एवं उपयोगी हो रहा साबित*   *- समस्या का समय पर समाधान होने से मिली राहत*   राजनांदगांव 07 अगस्त 2026। शासन की सेवाओं एवं योजनाओं से…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन परिसर में संधारण के संबंध में 27 अगस्त को आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 07 अगस्त 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव परिसर एवं शौचालय की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर एवं बाहर संपूर्ण बगीचों का माह सितम्बर 2026 से अगस्त 2027 तक की…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन