Ro no D15139/23

दरभा और बड़ाजी में आयोजित  किया गया समाधान शिविर

जगदलपुर, 16 मई 2025/ शुक्रवार को बस्तर जिले के विकासखंड लोहांदीगुड़ा और दरभा के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। लोहांडीगुड़ा विकासखंड के आम बगीचा तोगसीगुड़ा  ग्राम पंचायत बड़ाजी -2 में आयोजित समाधान शिविर में 13 पंचायत को सम्मिलित किया गया जिसमें  चित्रकोट, बड़ेधाराउर, कुम्हली, छिंदगांव, बंडाजी-1,बंडाजी- 2, उसरीबेडा, कोडेबेडा, चंदनपुर धूरागांव, टकरागुडा और बेलर के ग्राम पंचायत शामिल किया गया। 5178 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 5174आवेदनों का निराकरण किया गया है और 04 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।

दरभा विकासखंड के चंद्रगिरी, छोटे चंद्रगिरी, छिंदावाड़ा, कावारास, पेरमारास, करका,  कोंडालूर, तीरथगढ़, दरभा, ककालगुर, कोलेंग, कांदानार, छिंदगुर और मुंडागढ़ ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था। इस शिविर हेतु 3823 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 3747 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 76 लंबित हैं। इस शिविर में भी सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।

बड़ाजी-2 में आयोजित समाधान शिविर में विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण पहल सुशासन तिहार के तहत 8-11 अप्रैल को मिले आवेदन का निराकरण की जानकारी समाधान शिविर के माध्यम से दी जा रही है। सरकार ने सभी जनों के लिए योजनाएं संचालित की हैं, जिससे आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसका लाभ सभी को लेना चाहिए । कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री लच्छू कश्यप, जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जनपद पंचायत सदस्य, जगदलपुर नगर निगम के पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सीईओ जनपद, तहसीलदार एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार दरभा में आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि सरकार की अच्छी पहल की आमजनों को जन कल्याणकारी योजनों से संबंधित समस्या या मांग के सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सभी को इस शिविर का लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी सहित दरभा जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सीईओ जनपद, तहसीलदार एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राप्त आवेदनों के निराकरण की और विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही  कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सामग्रियों का वितरण किया गया ।

  • Related Posts

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के करकमलों से होगा मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का ऐतिहासिक आगाज ग्राम पंचायतों में होगा सजीव प्रसारण

    जगदलपुर 10 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग के स्वास्थ्य ढांचे में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आगामी 13 अप्रैल को एक भव्य…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब