Ro no D15139/23

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : आस्था, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रदेशभर में उमड़ा जनसमूह

रायपुर, 11 मई 2026/सोमनाथ आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पूरे प्रदेश में श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना और ऐतिहासिक स्वाभिमान को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड स्थित प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्व के सामंत सरना डीपाडीह में जिला स्तरीय मुख्य आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की आस्था और परंपरा को नमन किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर देशवासियों को संबोधित किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोमनाथ आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष डाक टिकट एवं 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया, जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की अटूट आस्था, संघर्ष और पुनर्जागरण का प्रतीक है। देश की पहचान उसकी प्राचीन सभ्यता, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से है, जिसे संरक्षित और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
आयोजन के दौरान स्कूली बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वहीं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में जनजातीय परंपराओं, वाद्ययंत्रों और लोक कलाओं की जीवंत झलक देखने को मिली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) समूह की महिलाओं ने भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

प्रदेशभर में आयोजित इस पर्व ने न केवल श्रद्धा और आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा भी दी।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई