Ro no D15139/23

विश्व स्तनपान सप्ताह दिवस पर विशेष जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी विश्व स्तनपान सप्ताह दिवस पर जिला चिकित्सालय परिसर बसंतपुर में आयोजित विशेष जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवजात शिशुओं के समुचित पोषण एवं स्वस्थ्य भविष्य के लिए स्तनपान को बढ़ावा देने तथा इसके प्रति समाज को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं की माताओं एवं उनके परिजनों को मां के दूध के महत्व और शिशु के सही पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी भ्रांतियों को दूर किया। कार्यक्रम में बताया गया कि शिशु के जन्म के तुरंत बाद (पहले एक घंटे के भीतर) दिया जाने वाला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) बच्चे के लिए पहला टीका होता है। यह नवजात शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत करता है और उसे कई घातक बीमारियों से बचाता है। जीवन के शुरूआती 6 महीनों तक शिशु को केवल मां का दूध ही देना चाहिए। माताओं को स्तनपान कराने के सही तरीके, मुद्रा (पोजीशन) और अपने खान-पान व पोषण का ध्यान रखने की सलाह दी। इस दौरान बताया गया कि मां का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना शिशु के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही शासकीय नर्सिंग कालेज की छात्राओं द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह का महत्व पर आधारित एक प्रेरक नाट्य प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बसंल, मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ, अल्पना लूनिया, सिविल सर्जन सह अस्पताल मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र प्रसाद, डॉ. माधुरी खुटें, डॉ. विक्रम बैद, डॉ. कमलेश जंघेल, डॉ. तरूण कोठारी, नर्सिंग कालेज के प्राचार्य श्रीमती ममता नायक, प्रसूति विभागाध्यक्ष, शिशु रोग विभागाध्यक्ष सहित विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल