Ro no D15139/23

पंजीकृत श्रमिकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य पंजीयन विवरण को आधार कार्ड से मेल कराने विशेष अभियान जारी

रायपुर, 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। ई-केवाईसी पूर्ण होने के पश्चात श्रमिकों एवं उनके परिवारों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।

ई-केवाईसी के पूर्व पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन कार्ड की जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर आदि का आधार कार्ड में दर्ज विवरण के अनुरूप  संशोधन के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत जिले में संचालित लोक सेवा केंद्रों एवं सीएससी/च्वाईस सेंटरों को इस कार्य हेतु अधिकृत किया गया है। पंजीयन विवरण में संशोधन एवं सत्यापन के लिए 20 रुपये प्रति आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

श्रम विभाग ने सभी पंजीकृत श्रमिकों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने निकटतम लोक सेवा केंद्र अथवा च्वाईस सेंटर में पहुंचकर पंजीयन कार्ड में दर्ज विवरण को आधार कार्ड के अनुरूप सत्यापित एवं संशोधित कराएं।

अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए जिला श्रम कार्यालय अथवा अपने नजदीकी सीएससी या च्वाईस सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    प्रशासन बना संकट की घड़ी का सहारा आपदा में पति को खोने वाली चैती को मिली सहायता, चार लाख रुपये की राहत राशि से मिला संबल

      जगदलपुर, 14 जुलाई 2026/ जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम…

    Read more

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में नामनिर्दिष्ट पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कलेक्टर  अजीत वसंत ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने दी शुभकामनाएं

    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2026/   कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को नामनिर्दिष्ट पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’