Ro no D15139/23

विशेष ग्राम सभा का आयोजन 2 जून से

राजनांदगांव 27 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार 2 जून 2025 से विशेष ग्राम सभा का आयोजन करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं उनके आश्रित ग्रामों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन करने के लिए समय-सारिणी तैयार करने कहा है। जिससे एक ही तिथि में किसी ग्राम पंचायत के एक से अधिक आश्रित ग्राम में ग्राम सभा के आयोजन न हो। इस प्रकार की व्यवस्था से विशेष कर सरपंच एवं सचिव उस ग्रामसभा की बैठक में आसानी से उपलब्ध रह सकेंगे। कलेक्टर ने ग्रामसभा के लिए स्थानीय आवश्यकतानुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्वों देने निर्देशित किया है।
ग्रामसभा की बैठक में स्थायी प्रतिक्षा सूची में शेष एवं आवास प्लस की सूची में शामिल मृत हितग्राही जिनका वास्तव में कोई उत्तराधिकारी नहीं है, स्थायी पलायन ऐसे परिवार जिन्हें पक्का मकान निर्माण कर लिया गया हो अथवा अन्य आवास योजना से लाभान्वित एवं बर्हिवेशन मापदण्ड के अनुसार अपात्र परिवार का नाम ग्रामसभा में उपस्थित हितग्राही एवं पंचनामा के आधार पर अनुमोदन लिया जाएगा। आवास प्लस सर्वे 2.0 जिसमें स्वयं के द्वारा एवं सर्वेयर द्वारा सर्वे किया गया था, उसका वाचन करते हुये कम से कम 5 मिनट की विडियोग्राफी की जाने, जिन हितग्राहियों को किस्त प्राप्त होने के पश्चात अभी भी अप्रारंभ एवं प्रगतिरत आवासों को शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराने में आ रही कठिनाइयों एवं उन कठिनाईयों के समाधान करने हेतु चर्चा की जाएगी। ऐसे पात्र परिवार जो सीईसीसी  2011 एवं आवास प्लस में नाम है किन्तु भूमिहीन होने के कारण आवास स्वीकृत एवं स्वीकृति हेतु शेष है, ऐेसे परिवारों का चिन्हांकन करते हुए भूमि आबंटन की कार्रवाई प्रास्तावित किया जाएगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

      शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान *- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*…

    Read more

    कलेक्टर पीएम आवास योजना की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे ग्राम सिंघोला

      *- निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए *- हितग्राहियों के आवास निर्माण में दिखी प्रगति* राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब