Ro no D15139/23

राष्ट्रीय पेसा दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन

 विजन-2047 विकसित भारत के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पेसा दिवस 24 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्रामसभा में  पेसा अधिनियम और विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) के विभिन्न प्रावधानों  के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की गई ।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी   प्रतीक जैन ने बताया कि कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) के विभिन्न प्रावधानों, पेसा अधिनियम तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय विजन पर व्यापक चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य समृद्ध एवं सुदृढ़ ग्रामीण भारत का निर्माण करना है, जिसके लिए सशक्तिकरण, विकास, अभिसरण एवं संतृप्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) के अंतर्गत अकुशल श्रम करने के इच्छुक प्रत्येक ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को वर्ष भर में 125 दिनों की रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान किए जाने का प्रावधान है, जिससे ग्रामीण विकास की एक सशक्त रूपरेखा तैयार की जा सके। विशेष ग्राम सभा के दौरान अधिनियम के सभी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा ग्रामीणों को योजना की जानकारी भी दी गई। आयोजन की सुचारु व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

  • Related Posts

    हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल

    *जेल बंदियों सहित 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी बस्तर में उल्लास महापरीक्षा में लिया भाग* रायपुर, 23 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) बस्तर जिले में शिक्षा और ज्ञान की नई अलख…

    Read more

    गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव भूतेश्वरनाथ से जतमई-घटारानी तक हर कदम पर अद्भुत एहसास

    रायपुर, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ का गरियाबंद जिला केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि प्रकृति, आध्यात्मिकता और रोमांच का जीवंत अनुभव है। यहां की हरियाली, झरनों की…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?