Ro no D15139/23

जिले में 13 से 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

*- जिले में अब तक 4753 बालिकाओं को हुआ एचपीवी टीकाकरण*

 

राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले की अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) सुरक्षा प्रदान करने के लिए 13 से 18 जुलाई 2026 तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले में अब तक 4753 बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण किया गया है। जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में एचपीवी टीका नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने सभी पात्र किशोरी बालिकाओं के अभिभावकों से अपने बेटियों का समय पर एचपीवी टीकाकरण कराने की अपील की है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण से संबंधित सभी जानकारी भारत सरकार के यू-विन पोर्टल में संधारित की जा रही है। प्रत्येक किशोरी बालिकाओं को टीकाकरण उपरांत डिजिटल टीकाकरण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे उनके टीकाकरण का रिकॉर्ड डिजिटल माध्यम से सुरक्षित रहेगा और भविष्य में आवश्यकता पडऩे पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। अभियान के दौरान वैक्सीन की उपलब्धता, कोल्ड-चेन व्यवस्था एवं टीकाकरण टीमों की समुचित तैनाती सुनिश्चित की गई है

  • Related Posts

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

      बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनी महतारी वंदन योजना 30वीं किस्त से वृंदावती और सोनम ने खरीदी राखी, घर-गृहस्थी की जरूरतों में भी मिल रहा सहारा…

    Read more

    राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए 5 पायलेट ग्रामों का चयन

      राजनांदगांव 21 अगस्त 2026। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी उन्मूलन हेतु 5 पायलेट ग्रामों का चयन किया गया है। टीबी…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल