Ro no D15139/23

मतदाता सूची अद्यतन कार्य हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू

बूथ लेबल आफिसर्स ने शुरू किया घर-घर विशेष गहन पुनरीक्षण

 जगदलपुर, 04 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची अद्यतन कार्य हेतु गहन पुनरीक्षण अभियान मंगलवार से शुरू हो चुकी है। जिसके तहत  जिले में बूथ लेबल आफिसर्स द्वारा घर-घर सम्पर्क कर मतदाताओं को फार्म वितरण आरंभ किया गया है। यह अभियान निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इस पुनरीक्षण कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि अब बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) चुनावी कार्यालयों तक सीमित न रहकर सीधे जनता से जुड़ रहे हैं। इनकी सहायता के लिए स्थानीय मैदानी अमले रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इत्यादि को वालेंटियर्स नियुक्त किया गया है।
बूथ लेबल ऑफिसर अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए घर-घर पहुंचने लगे हैं ताकि मतदाता सूची से जुड़ी हर विसंगति को मौके पर ही दूर किया जा सके। उनका मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, खासकर वे युवा जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। इसके साथ ही बूथ लेबल ऑफिसर मृत या स्थायी रूप से अन्यत्र बाहर जा चुके मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया भी पूरी कर रहे हैं, जिससे सूची त्रुटिहीन और अद्यतन बन सके। इस गहन पुनरीक्षण के माध्यम से निर्वाचन आयोग का लक्ष्य न केवल एक पारदर्शी बल्कि सर्वाधिक समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है, जो आगामी चुनावों में बस्तर के हर नागरिक की आवाज को सही ढंग से प्रतिनिधित्व दे सके। निर्वाचन आयोग द्वारा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सभी मतदाताओं एवं नागरिकों से अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    जगदलपुर में सड़क सुरक्षा और राहत के लिए बड़ी पहल प्रधानमंत्री राहत योजना और इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट प्रणाली पर 31 जुलाई को होगा संभाग स्तरीय प्रशिक्षण

      जगदलपुर 13 जुलाई 2026/ सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में त्वरित सहायता, पारदर्शी भुगतान प्रक्रिया और अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इस…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’