Ro no D15139/23

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

कोरबा 04 मई 2026/भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता एवं सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के  उद्देश्य   से समाधान समारोह ( विशेष  लोक अदालत) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 21 अप्रैल से आरंभ होकर 21, 22, एवं 23 अगस्त को विशेष   लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा।
विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को किया जायेगा। इस दौरान सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/ समिति के मध्यस्थता केन्द्रों में किया जायेगा। सुलह वार्ता की प्रक्रिया 21 अपै्रल से ही प्रारंभ हो चुकी है। इस समाधान समारोह का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन करना है। अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और आपसी सहमति से समाधान की दिशा में प्रयास करें। सुलह बैठकों में पक्षकार सशरीर अथवा आभासी माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। इन बैठकों में प्रषिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे।
अपने मामलों को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए समाधान समारोह हेतु स्थापित वन स्टाॅप सेंटर (वार रूम) के संपर्क नंबर 011-23115652, 011-23116464 तथा सी.आर.पी. निदेशक संपर्क नंबर 011-23115652, 011-23116465 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त वन स्टाॅप सेंटर (कक्ष संख्या 806 एवं 808 बी ब्लाॅक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) के लैंडलाइन नंबर- 7759299134 में संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई