Ro no D15139/23

शिवभक्तों के लिए रेलवे का खास प्लान, प्रयागराज से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, IRCTC कराएगा 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

Sawan Special Train: सावन की शुरुआत के साथ ही बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है. इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने शिवभक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. एक ओर प्रयागराज से वाराणसी और औड़िहार के लिए दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, वहीं दूसरी ओर IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने की तैयारी कर चुका है.

प्रयागराज से वाराणसी के लिए चलेंगी दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें

उत्तर मध्य रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए (गाड़ी संख्या 01915/01916) सूबेदारगंज-प्रयागराज-बनारस श्रावणी मेला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन सावन के पहले दिन यानी आज (30 जुलाई) और 29 अगस्त तक करने का फैसला किया है. 12 मेमू कोच वाली यह ट्रेन सूबेदारगंज से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी और 11:50 बजे बनारस पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन दोपहर 12:30 बजे बनारस से चलकर शाम 4:10 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी.

औड़िहार तक भी मिलेगी विशेष ट्रेन की सुविधा

रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए (गाड़ी संख्या 01917/01918) सूबेदारगंज-वाराणसी-औड़िहार श्रावणी मेला स्पेशल भी शुरू की है. यह ट्रेन 29 जुलाई से 30 अगस्त तक चलेगी. सूबेदारगंज से रात 9:30 बजे रवाना होकर रात 1:30 बजे औड़िहार पहुंचेगी. वापसी में औड़िहार से रात 1:55 बजे चलकर सुबह 6:25 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.

कुछ मेमू ट्रेनों के संचालन में रहेगा बदलाव

स्पेशल ट्रेनों के संचालन के कारण रेलवे ने कुछ नियमित मेमू ट्रेनों की सेवाओं में भी आंशिक बदलाव किया है. 29 जुलाई से लागू इस व्यवस्था के तहत (गाड़ी संख्या 63237) पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन–सूबेदारगंज मेमू 29 अगस्त तक प्रयागराज और सूबेदारगंज के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी. वहीं, (गाड़ी संख्या 64596) सूबेदारगंज–पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू आज (30 जुलाई) से 30 अगस्त तक सूबेदारगंज और प्रयागराज के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

IRCTC कराएगा चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

सावन के दौरान IRCTC श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन करेगा. यह ट्रेन 17 अगस्त को रवाना होगी और 26 अगस्त को लखनऊ लौटेगी. यात्रा के दौरान श्रद्धालु महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे. इसके अलावा द्वारकाधीश मंदिर, बेट द्वारका और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण भी पैकेज में शामिल है.

इन स्टेशनों से शुरू कर सकेंगे यात्रा

श्रद्धालु गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर स्टेशन से इस यात्रा में शामिल हो सकेंगे.

क्या होगा यात्रा का किराया

IRCTC के इस पैकेज में स्लीपर क्लास का किराया 18,380, एसी थर्ड का 29,570 और एसी सेकेंड का 38,870 प्रति यात्री निर्धारित किया गया है. यात्रा की बुकिंग IRCTC कार्यालय और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है.

दक्षिण भारत धार्मिक यात्रा का भी मिलेगा विकल्प

IRCTC 31 जुलाई से 11 अगस्त तक दक्षिण भारत धार्मिक यात्रा का भी संचालन करेगा. इस यात्रा में श्रद्धालु तिरुपति बालाजी, रामनाथस्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे.

सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा पर रेलवे का फोकस

सावन के दौरान हर साल वाराणसी और अन्य प्रमुख शिवधामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसी को देखते हुए रेलवे और IRCTC ने अतिरिक्त ट्रेनों और विशेष धार्मिक यात्रा की व्यवस्था की है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके.

  • Related Posts

    बालों की धीमी ग्रोथ से हैं परेशान? आज से शुरू करें ये आसान उपाय

    Hair Growth Tips: आजकल कई लोग बालों के धीरे बढ़ने और ज्यादा टूटने की समस्या से परेशान हैं. कई बार लोग इसके लिए मौसम या हेयर प्रोडक्ट्स को जिम्मेदार मानते हैं,…

    Read more

    आज से शुरू हुआ सावन, जानें भगवान शिव की आराधना का महत्व, क्या करें और किन बातों से करें परहेज

    Sawan 2026: भगवान शिव को समर्पित सावन मास का शुभारंभ आज से हो गया है. पूरे महीने श्रद्धालु शिव पूजा, जलाभिषेक, व्रत और सात्विक जीवन अपनाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,