Ro no D15139/23

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने जिले में विशेष पंजीयन शिविरों का आयोजन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना अंतर्गत जिले के 70 ग्राम पंचायतों में 6 से 27 मार्च तक लगेंगे पंजीयन शिविर

जशपुरनगर 05 मार्च 2026   प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना अंतर्गत श्रमिकों के पंजीयन हेतु जिले के सभी विकास खंडों के तहत आने वाले ग्राम पंचायतों में 06 मार्च से 27 मार्च 2026 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के तहत पंजीयन के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित अन्य योजनाओं के पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य भी किया जाएगा। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना सामाजिक सुरक्षा का एक मजबूत आधार है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रमिकों से शिविरों में पहुंचकर योजना का लाभ लेने की अपील की है।
जिले के सभी 8 विकासखंडों में शिविरों का आयोजन
जशपुर विकासखंड अंतर्गत 06 मार्च को गम्हरिया, 09 मार्च को केरे, 11 मार्च को घोलेंग, 12 मार्च को पोरतेंगा, 13 मार्च को झोलंगा, 18 मार्च को पीडी, 19 मार्च को आरा, 20 मार्च को बोकी और 23 मार्च को रातामाटी में आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह विकासखंड मनोरा अंतर्गत 06 मार्च को सोनक्यारी, 11 मार्च को मनोरा, 12 मार्च को ओरडीह,। 13 मार्च को अंधरझर, 18 मार्च को खरसोता, 19 मार्च को जरिया में 20 मार्च को आस्ता में और 27 मार्च को ईराइ में आयोजित किए जाएंगे।
बगीचा विकासखंड अंतर्गत 06 मार्च को पसिया, 09 मार्च को मुढ़ी, 11 मार्च को बीमडा, 12 मार्च को जुरुडांड, 13 मार्च को जुरगुम, 18 मार्च को पंडरीपानी, 19 मार्च को साहीडांड, 20 मार्च को नन्हेसर में और 23 मार्च को कुरकुरिया में किए जाएंगे। दुलदुला विकासखंड अंतर्गत 06 मार्च को लोरो, 09 मार्च को बरपानी, 11 मार्च को भुसडीटोली, 12 मार्च को चटकपुर, 13 मार्च को करडेगा, 18 मार्च को सिमडा, 19 मार्च को सपघरा, 20 मार्च को गोडअम्बा में और 23 मार्च को जमटोली में आयोजित होगी। कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत 06 मार्च को कंडोरा, 11 मार्च को बिलासपुर, 12 मार्च को बन्दरचुवा, 13 मार्च को भेलवाटोली, 18 मार्च को नारायणपुर, 19 मार्च को जोकबहला, 20 मार्च को लोधमा में और 27 मार्च को चटकपुर में आयोजन किया जाएगा।
फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत 06 मार्च को तपकरा, 09 मार्च को बोखी, 11 मार्च को जामटोली, 12 मार्च को मेंडरबहार, 13 मार्च को घूमर, 18 मार्च को महुवाडीह, 19 मार्च को पंडरीपानी, 20 मार्च को बारो में और 27 मार्च को बांसाझाल में आयोजित किए जाएंगे। कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत 06 मार्च को कांसाबेल, 09 मार्च को कोड़ालिया, 11 मार्च को बटाईकेला, 12 मार्च को जुमईकेला, 13 मार्च को केनाडाड, 16 मार्च को बांसबहार, 19 मार्च को खारपानी में और  20 मार्च को चेटबा में आयोजित होंगे। पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत 06 मार्च को गोडीकला, 13 मार्च को खाडामाचा, 11 मार्च को खजरीढाब,  12 मार्च को लुडेग, 13 मार्च को किलकिला, 18 मार्च को चंदागड, 19 मार्च को बुलडेगा,  20 मार्च को तिलडेगा में और 27 मार्च को फरसाटोली में आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी