Ro no D15139/23

युवा उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष वाहन रथ रवाना

 

धमतरी, 20 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने हेतु 24 एवं 25 अप्रैल को “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव युवाओं के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट परिसर से युवा उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष वाहन रथ रवाना हुआ । इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कल्पना, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचकर विद्यार्थियों को आयोजन की जानकारी देगा और उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेगा।
युवा उत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें नृत्य, गायन, खेलकूद, वाद-विवाद, क्विज, चित्रकला एवं नाट्य प्रस्तुति शामिल हैं। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेंगे, जो युवाओं को अपनी कला और संस्कृति से जोड़ने का अवसर प्रदान करेंगे।
24 अप्रैल को आयोजित छत्तीसगढ़ी संगीतमय संध्या में प्रसिद्ध कलाकार आरु साहू अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही “द गोल्डन स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा” (राजिम) एवं रायपुर का चर्चित “आवाज क्रांति बैंड” अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
वहीं 25 अप्रैल को लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लल्लनटॉप’ के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी का प्रेरणादायक सत्र आयोजित होगा, जिसमें वे युवाओं को करियर, मीडिया एवं समसामयिक विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। इसके पश्चात बस्तर का लोकप्रिय “वायरा बैंड” अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से समापन को यादगार बनाएगा।
जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं से इस महोत्सव में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को मंच देने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50 एमबीबीएस सीटों पर होगा प्रवेश

      जशपुरनगर 13 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली…

    Read more

    कर्मीपारा में लो-वोल्टेज की समस्या दूर, उपभोक्ताओं को मिल रही है सामान्य बिजली

      जशपुरनगर 13 जुलाई 2026/ समाचार पत्र में प्रकाशन प्रकाशित खबर ‘‘कर्मीपारा में 15 दिनों से लो-वोल्टेज, लोग परेशान‘‘ के संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, संभाग पथलगांव द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना