Ro no D15139/23

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सुबह 7 बजे से विशेष योगसत्रों का आयोजन

स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने अधिक से अधिक संख्या में विशेष योग सत्रों में शामिल होने की अपील

राजनांदगांव 25 फरवरी 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आयुष विभाग अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (आयुष) में स्वस्थ जीवनशैली अभियान के तहत प्रतिदिन सुबह 7 बजे से विशेष योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत सुरगी, बघेरा, सुकुलदैहान, मोहन्दी, पदुमतरा, भैंसातरा, मोहारा बोरतलाव, कनेरी, बेलरगोंदी, गैंदाटोला, महरूम, चिरचारीकला, सड़क चिरचारी में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) एवं आयुष योगा एण्ड वेलनेस सेंटर आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली राजनांदगांव में विशेष योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप व गैरसंचारी रोगों से बचाव एवं नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत आयुष विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा मंडूकासन, वृक्षासन, भुजंगासन एवं प्राणायाम सहित अन्य विशेष योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिनचर्या में अनियमित जीवनशैली से जनित रोगों की संख्या बढ़ गई है। इसके समाधान के लिए स्वस्थ जीवनशैली को अपना जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से गैर संचारी रोगों से बचाव एवं नियंत्रण तथा स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में विशेष योग सत्रों में शामिल होने की अपील की है।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

    *जनसुनवाई में कई मामलों का हुआ निराकरण, भरण-पोषण और महिला सुरक्षा को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश*     रायपुर, 10 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता…

    Read more

    बिरेभाट में 33 महिलाएं सीख रहीं राजमिस्त्री का हुन

    प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तैयार होंगे प्रशिक्षित राजमिस्त्री, महिलाओं को मिलेगा रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर   *30 दिवसीय प्रशिक्षण में 35 प्रतिभागी ले रहे तकनीकी प्रशिक्षण, निःशुल्क ड्रेस,…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात