Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से कमारों के जीवन में आयी स्थिरता

*समारू राम को मौसम दर मौसम होने वाली समस्या से मिली आजादी*

धमतरी 09 जून 2025/प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना का असर अब जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के जीवन में दिखायी देने लगा है। अपनी अलग संस्कृति को सहेजते हुए अपनी मस्ती में अपना जीवन यापन करने वाले वाली यह विशेष पिछड़ी जनजाति जो कच्चे झोपड़ी नुमा मकानों में रहकर अपना जीवन यापन करते थे अब उनके जीवन में स्थिरता आने लगी है और ये स्थिरता प्रदान की है, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने।
धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम सिंगपुर निवासी श्री समारू के जीवन म अब बदलाव साफ देखने को मिल रहा है। क्योंकि समारू राम को अब प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् आवास योजना के साथ- साथ अन्य योजनाओं का भी लाभ प्रदान किया जा रहा है।
श्री समारूराम ने बताया कि वे बचपन से इसी गांव में निवासरत है। इनके पास स्वयं की संपत्ति के रूप में जो कुछ था, तो वह था पुस्तैरी जर्जर कच्चा मकान। जैसा कि हर व्यक्ति की चाह होती है कि उसका अपना खुद का आशियाना बनाने, यह सपना पूरा हुआ प्रधानमंत्री जनमन योजना से। समारूराम ने अपने पक्के मकान के लिए आवेदन दिया, ग्राम सभा के अनुमोदन उपरांत श्री समारू का नाम आवास हेतु चयनित हुआ। योजनांतर्गत उसके बैंक खाते में पहली किस्त आते ही श्री समारू ने मकान निर्माण की नींव रखी और शासन के सहयोग और अपने जीवन की जमा पूंजी भी श्री समारूराम ने इस मकान को बनाने में लगा दिया और देखते ही देखते सुंदर आवास का रूप में सकार हुआ।
श्री समारू का कहना है कि शासन के सहयोग से बना यह आवास उसके न केवल सपने को पूरा किया बल्कि मौसम दर मौसम होने वाली समस्या से भी आजादी दिलाई। श्री समारू की खुशियां इन बातो से सामने आती है कि उसके सकार हुए आशियाने की बात करते-करते ही उसकी आँखें झलक पड़ी। श्री सेतुराम ने अपनी नम आंखों और लड़खडाती जुबान से देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।
बता दें कि जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजनांतर्गत कुल 1 हजार 469 आवास स्वीकृत है, जिनमें से 815 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है, शेष 654 आवास निर्माणधीन है, जो शीघ्र पूर्ण हो जायेंगे। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तह्त हितग्राहियों को 2 लाख रूपये की सहायता राशि 4 किश्तों में प्रदान की जाती है। पहली किश्त 40 हजार, दूसरी किश्त 60 हजार, तीसरी किश्त 80 हजार और चौथी किश्त 20 हजार रुपए है। इसके साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् हितग्राही को 90 दिनों की मजदूरी भी प्रदान की जाती है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

      धमतरी, 04 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?