Ro no D15139/23

स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में करें पूर्ण – कलेक्टर

कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसी से संबंधित अधिकारियों की ली बैठक
– निर्माण कार्य में लापरवाही एवं कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
– सांसद एवं विधायक निधि के निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में करें पूर्ण
राजनांदगांव 30 जनवरी 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर  यादव ने निर्माण विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।  उन्होंने पूर्व वर्षों में स्वीकृत निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर के कार्य नागरिकों की जरूरत और आवश्यकता के आधार पर स्वीकृत किए जाते है। ऐसे कार्यों में ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण स्तर के निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद अविलंब कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की स्वीकृति के बाद उसे शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण होना चाहिए। जिससे जनसामान्य को समय पर निर्माण कार्य का लाभ मिल सके। उन्होंने ठेकेदार  संजय सिंघी के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति एवं समय पर कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी जाहिर की। निर्माण कार्यों की निविदा मिलने के बाद ठेकेदारों द्वारा लापरवाही एवं कार्य प्रारंभ नहीं करने पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को नियमित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिससे निर्माणाधीन कार्यों में तेजी आएगी और गुणवत्ता बनी रहेगी। उन्होंने छोटे एवं पुराने विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे जनसामान्य को इसका लाभ जल्दी मिल सके।
कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने सांसद एवं विधायक निधि के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य स्वीकृति के बाद उसे शीघ्र शुरू कराना चाहिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर  शीतल बंसल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग  एसके चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किए जाने को राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर, 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट