Ro no D15139/23

धमतरी में होगा पीएम सम्मान निधि की 21 वीं किश्त का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह

छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में आएंगे 794 करोड़ से अधिक

धमतरी जिले के 96 हजार से अधिक किसानों के खाते में 19 करोड़ से अधिक की राशि होगी हस्तांतरित,

केन्द्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान करेंगे 2242 करोड़ की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का शिलान्यास

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजनान्तर्गत प्रदेश के कृषकों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी कल 19 नवम्बर को पीएम सम्मान निधि योजना की राष्ट्रव्यापी 21 वीं किश्त की राशि हस्तांतरण करेंगे। रिमोट का बटन दबाकर देश के पात्र किसानों को राशि जारी की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय मुख्य समारोह धमतरी जिले में आयोजित किया गया है।
इस किश्त के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों के खाते 494 करोड़ से अधिक की राशि उनके बैंक खाते में आएगी। वहीं धमतरी जिले की बात करें तो 96 हजार से अधिक किसानों के बैंक खाते में 19 करोड़ 21 लाख रूपये आएंगे। समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि मंत्री   शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मंत्रीमंडल के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। सभी अतिथि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे।  निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्य अतिथियों व अतिथिगणों का कार्यक्रम स्थल पर आगमन दोपहर 12.30 बजे होगा। कार्यक्रम धमतरी शहर के डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल परिसर में होगा।
मुख्य अतिथि   शिवराज सिंह चौहान इस अवसर पर किसान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री   शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 100 से अधिक आबादी वाले 780 बसाहटों को जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 4-क के तहत 2242 करोड़ से अधिक की लागत से लगभग 2442 किलोमीटर की 774 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास बटन दबाकर करेंगे। इस मौके पर वॉटरशेड कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय वॉटरशेड महोत्सव का शुभारंभ एवं पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी बटन दबाकर करेंगे।
केन्द्रीय कृषि मंत्री   चौहान द्वारा कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के अंतर्गत चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकेज निधि 17357 समूह को लगभग 286 करोड़ का वितरण किया जाएगा। मुख्य अतिथि   चौहान विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित भी करेंगे।
समारोह में कृषि से जुड़े विभागों द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर वॉटरशेड का भी प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जिला अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर दी हैं।

  • Related Posts

    अब दलहन में आत्मनिर्भर बनेगा धमतरी, लोहरसी से हुई मजबूत शुरुआत

    बीज के साथ मिला विश्वास: दलहन मिशन से किसानों को नई दिशा उन्नत खेती की ओर कदम: धमतरी में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल तेज धमतरी 6 अप्रैल 2026/- दलहन आत्मनिर्भरता…

    Read more

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

    बकाया बिल का बोझ हुआ कम, विशाल परिवार ने ली राहत की सांस धमतरी, 06अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 के अंतर्गत जिले में आर्थिक रूप से कमजोर…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….