Ro no D15139/23

खेल संस्कृति को नई दिशा देने की ओर कदम, नगर को मिली बॉक्स क्रिकेट की सौगात

महापौर रामू रोहरा ने किया शुभारंभ, सद्भावना क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम रही विजेता


धमतरी । नगर के खेल प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में स्थानीय एकलव्य खेल मैदान में बॉक्स क्रिकेट मैदान का निर्माण किया गया है। इस नव निर्मित मैदान का शुभारंभ 6 नवम्बर को महापौर श्री रामू रोहरा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री रोहरा ने कहा कि “शहर का विकास केवल निर्माण कार्यों से नहीं, बल्कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से भी मापा जाता है। खिलाड़ियों को अभ्यास एवं खेल का सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस बॉक्स क्रिकेट मैदान का निर्माण किया गया है। भविष्य में नगर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी ही खेल संरचनाएं विकसित की जाएंगी।”
उन्होंने नगरवासियों को इस नई खेल सुविधा के लिए बधाई दी और इसे आम नागरिकों को समर्पित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “जिले के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए भी इस प्रकार के मैदान विकसित किए जाएंगे। इन खेल संरचनाओं के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी थर्ड पार्टी एजेंसी को सौंपी जाएगी।”
कार्यक्रम के अंतर्गत सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम और मीडिया प्रतिनिधियों की टीमों ने भाग लिया।
पहले मुकाबले में पुलिस प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 75 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की कप्तानी वाली जिला प्रशासन की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। पुलिस टीम की कप्तानी पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने की।
दूसरे मैच में नगर निगम और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच मुकाबला हुआ। मीडिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 42 रन बनाए, जिसे महापौर श्री रामू रोहरा की कप्तानी वाली नगर निगम की टीम ने आसानी से हासिल कर जीत दर्ज की। मीडिया टीम की कप्तानी श्री भूपेंद्र साहू ने की।
कार्यक्रम के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई।
बॉक्स क्रिकेट मैदान के शुभारंभ से नगर में खेलों को नई दिशा मिलेगी और युवाओं में खेल के प्रति रुचि और उत्साह को बढ़ावा मिलेगा।

  • Related Posts

    हायर सेकेण्डरी हिन्दी पुनः परीक्षा हेतु केंद्राध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण, 10 अप्रैल को होगी परीक्षा 71 परीक्षा केंद्रों के अधिकारियों की बैठक, कड़ी निगरानी और त्रुटिरहित परीक्षा संचालन के निर्देश

      अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2026 के हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर सर्किट हाउस में मातृत्व वन का किया लोकार्पण एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ा जनभावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक पौधे रोपित

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमण्डल जशपुर द्वारा विकसित मातृत्व वन का आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….