Ro no D15139/23

वन संपदा से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम, वी.डी.वी.के. दुगली के कार्यों की आईएफएस अधिकारी ने की सराहना वनाधारित आजीविका एवं औषधीय पौधों के संवर्धन पर दिया गया विशेष जोर

धमतरी, 10 जुलाई 2026। वनाधारित आजीविका को सशक्त बनाने, लघु वनोपज के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने तथा स्व-सहायता समूहों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से श्री लक्ष्मीकांत कुंभार, आईएफएस के मार्गदर्शन में वन धन विकास केंद्र (वी.डी.वी.के.) दुगली का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।

इस अवसर पर जिला यूनियन धमतरी के उप प्रबंध संचालक श्री सूर्य प्रकाश ध्रुव, सीनियर एग्जीक्यूटिव श्री गुड्डू दुफारे, डिप्टी रेंजर श्री सिल्वर कुमार सोम, वन धन मैनेजर श्री संजय साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने वन धन विकास केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों, प्रसंस्करण इकाइयों तथा मूल्य संवर्धन संबंधी कार्यों का अवलोकन किया। समूह की महिला सदस्यों एवं हितग्राहियों से संवाद कर केंद्र की प्रगति, उपलब्धियों, उत्पादन क्षमता, विपणन व्यवस्था तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने समूहों को स्थानीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान पी.पी.ए. (PPA) मेडिसिनल प्लांट का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान औषधीय पौधों के संरक्षण, वैज्ञानिक संवर्धन, सतत प्रबंधन तथा उनके व्यावसायिक उपयोग की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने औषधीय एवं लघु वनोपज आधारित उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया, ताकि स्थानीय वनवासियों एवं स्व-सहायता समूहों को अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके।
श्री लक्ष्मीकांत कुंभार ने वन धन विकास केंद्र के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वनाधारित आजीविका को सशक्त बनाने में ऐसे केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने समूहों को उत्पादों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, मूल्य संवर्धन, नवाचार, गुणवत्ता मानकों के पालन तथा प्रभावी विपणन रणनीति अपनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय वन संपदा का वैज्ञानिक एवं सतत उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी केंद्र की गतिविधियों की सराहना करते हुए बेहतर समन्वय, तकनीकी सहयोग और क्षमता विकास के माध्यम से वन धन विकास केंद्रों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। भ्रमण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    बिहान की दीदियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को राखी बांधकर दी बधाई, साझा किए गुजरात भ्रमण के अनुभव

      कबीरधाम जिले के 17 बिहान समूहों की दीदियों और 17 पशुपालकों को गुजरात के बनासकाठा के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया था रायपुर, 27 अगस्त 2026/ कबीरधाम जिले के…

    Read more

    बैंक सखी बनकर ग्रामीणों के लिए सहूलियत का माध्यम बनीं ललिता बघेल

      तीन ग्राम पंचायतों में घर-घर पहुंच रहीं बैंकिंग और लोक सेवा केंद्र की सुविधाएं, अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान महतारी वंदन, पेंशन, छात्रवृत्ति से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक