Ro no D15139/23

ईब नदी में रेत चोरी पर सख्त कार्रवाई 960 घनमीटर अवैध रेत जप्त, खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज

जशपुरनगर 09 फरवरी 2026/ जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। सहायक खनि अधिकारी जशपुर ने बताया कि ईब नदी में रेत चोरी और अवैध खदान के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच 09 फरवरी 2026 को की गई। जांच के दौरान ईब नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर भण्डारित की गई कुल 960 घनमीटर रेत को अभय कन्स्ट्रक्शन, जशपुर से जप्त किया गया। इस मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वैध एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु फरसाबहार क्षेत्र में दाईजबहार एवं खारीबहार रेत खदान घोषित कर उनके ऑनलाइन आबंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। ताकि निर्माण कार्यों के लिए वैध रूप से रेत की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
खनिज अधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी जिले के समस्त क्षेत्रों में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण से संबंधित मामलों की नियमित जांच की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध खनन की जानकारी मिलने पर प्रशासन को सूचित करें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    बेलनार को मिला पहला पक्का प्राथमिक विद्यालय

    अब बच्चों को सुरक्षित भवन में मिलेगी बेहतर शिक्षा, वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त   रायपुर, 21 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बीजापुर जिले के विकासखंड भैरमगढ़ के सुदूर ग्राम…

    Read more

    सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    *स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश*   *नवीन भारतीय न्याय संहिता के अनुरूप न्याय प्रक्रिया को त्वरित, पारदर्शी और तकनीक…

    Read more

    NATIONAL

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी